CM योगी का भष्टाचार पर एक्शन, इन्वेस्ट यूपी के CEO अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, एफआईआर भी दर्ज

0
CM योगी का भष्टाचार पर एक्शन, इन्वेस्ट यूपी के CEO अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, एफआईआर भी दर्ज


Last Updated:

Abhishek Prakash CEO Invest UP Suspended : भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का हंटर चला है. सीएम योगी ने उद्यमी की शिकायत पर इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है. अभिष…और पढ़ें

लखनऊ के डिफेंस कॉरिडोर के जमीन अधिग्रहण के मामले में सीएम योगी का एक्शन, IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड

हाइलाइट्स

  • सीएम योगी ने अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड किया.
  • डिफेंस कॉरिडोर जमीन अधिग्रहण में गड़बड़ी के आरोप.
  • उद्यमी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज.

लखनऊ. यूपी के सीनियर IAS अभिषेक प्रकाश को सीएम योगी ने सस्पेंड कर दिया. डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में गड़बड़ी के आरोपों के बाद यह फैसला लिया गया. औद्योगिक विकास विभाग के सचिव और इन्वेस्ट यूपी के CEO अभिषेक प्रकाश 2006 बैच के आईएएस अफसर हैं. लखनऊ डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के आरोप सामने आए हैं. यह मामला भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है. मुआवजे के नाम पर अनियमितताओं के चलते तत्कालीन DM लखनऊ, IAS अभिषेक प्रकाश को निलंबित किया गया. जांच जारी है. उद्यमी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.

अभिषेक प्रकाश लखीमपुर खीरी, बरेली, हमीरपुर और लखनऊ के डीएम रह चुके हैं. स्पेशल सेक्रेटरी होम डिपार्टमेंट, मेरठ में एमडी वेस्टर्न इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट, डायरेक्टर नेडा, स्पेशल सेक्रेटरी यूपी मेडिकल, हेल्थ एंड फैमली वेलफेयर डिपार्टमेंट रह चुके हैं.

सेल सोलर P6 प्राइवेट लिमिटेड के विश्वजीत दत्ता ने घूसखोरी की शिकायत की थी. उन्होंने सोलर ऊर्जा से जुड़े यंत्रों के प्लांट की स्थापना के लिए आवेदन किया था. CEO अभिषेक प्रकाश ने निजी व्यक्ति नितांत जैन से बात कर लेने की बात कही थी. नितांत जैन प्रोजेक्ट पास कराने के लिए 5% का कमीशन मांग रहा था. जांच में आरोप सही पाए जाने पर IAS अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड किया गया. नितांत जैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

homeuttar-pradesh

CM योगी का भष्टाचार पर एक्शन, इन्वेस्ट यूपी के CEO अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, FIR



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *