Delhi Blast: डॉ. शाहीन के भाई परवेज की सामने आ गई पूरी कुंडली, करीब डेढ़ साल रहा था गायब
Last Updated:
Delhi Bomb Blast Connection News: फरीदाबाद में AK-47 के साथ पकड़ी गई आतंकी डॉक्टर शाहीन शाहिद और डॉ. परवेज की कुंडली खंगालते खंगालते पुलिस को बड़ी जानकारी हाथ लगी है. बताया जा रहा है कि शाहीन ने बीते कुछ समय के दौरान सहारनपुर में भाई से कई बार मुलाकात की थी.
Delhi Car Blast News: लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट से पूरा देश हिल गया. इस धमाके में 12 लोगों ने जान गंवा दी, जबकि कई दर्जन घायल हुए हैं. ब्लास्ट की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है. जितना तेजी से जांच की जा रही वैसे-वैसे नए एंगल सामने आ रहे हैं. इस पूरी आतंकी साजिश में व्हाइट टेरर यानी डॉक्टरों के हाथ होने से भी तनाव और बढ़ गया है. एक के बाद एक डॉक्टर का नाम सामने आ रहा है. इसमें सबसे दिलचस्प नाम है डॉक्टर शाहीन. ये अकेली नहीं बल्कि अपने भाई डॉक्टर परवेज के साथ खौफनाक साजिश रच रही थी. जब जांच एजेंसी ने इन दोनों भाई बहनों के बीच की मुलाकात और परवेज की कुंडली खंगाली है. आइए जानते हैं सबकुछ…
अब एटीएस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डॉक्टर आदिल और डॉक्टर मुजम्मिल से परवेज के क्या संबंध थे. यहां तक कि कश्मीर में डॉक्टर आदिल की शादी के बाबत भी उससे पूछताछ हुई है.