Delhi Bomb Blast: आईएमए ने डॉ. शाहीन शाहिद की सदस्यता रद्द की, दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा है नाम

0
Delhi Bomb Blast: आईएमए ने डॉ. शाहीन शाहिद की सदस्यता रद्द की, दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा है नाम


Last Updated:

Delhi Bomb Blast News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) उत्तर प्रदेश ने डॉ. शाहीन शाहिद की आजीवन सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है. कानपुर ब्रांच की संस्तुति के बाद यह कदम उठाया गया, क्योंकि शाहीन पर कथित रूप से राष्ट्र-विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं.

गाजियाबाद: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) उत्तर प्रदेश ने डॉ. शाहीन शाहिद की आजीवन सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है. गाजियाबाद स्थित प्रांतीय कार्यालय को कानपुर ब्रांच से यह संस्तुति मिली थी कि डॉ. शाहीन कथित रूप से राष्ट्र-विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल पाई गई हैं. इसके बाद प्रांतीय शाखा ने सदस्यता निरस्त करते हुए मामला केंद्रीय IMA को भेज दिया.

डॉ. शाहीन शाहिद लखनऊ की रहने वाली हैं और 46 साल की है. शाहीन बचपन से ही पढ़ाई में तेज थी और अपने क्लास में टॉप करती थी. उन्होंने लखनऊ के सरकारी गर्ल्स स्कूल से 10वीं और 12वीं में टॉप किया और फिर प्रयागराज (तब इलाहाबाद) के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई पूरी की. बाद में वे कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं.
डॉ. शाहीन ने कई साल फार्माकोलॉजी डिपार्टमेंट में पढ़ाया और छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज दी. उनके साथी और स्टूडेंट्स बताते हैं कि वे एक प्रतिभाशाली शिक्षक थीं. हालांकि, 2013 से उनकी अटेंडेंस इर्रेगुलर होने लगी और 2021 में उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं. इसके बाद उनके निजी जीवन में भी उलझनें आईं, उनका विवाह महाराष्ट्र के ऑप्थल्मोलॉजिस्ट डॉ. जाफर सईद से हुआ था, जो 2015 में तलाक में बदल गया.
सूत्रों के अनुसार, शाहीन शाहिद का नाम दिल्ली ब्लास्ट में आरोपी आतंकी मुजम्मिल से जुड़े संदिग्ध मामलों में आया. इसके अलावा उनका नाम पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से भी जोड़ा गया है. उनके कानपुर और लखनऊ में भी नेटवर्क की जानकारी एजेंसियों को मिली है. फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ने के बाद, शाहीन कथित रूप से कट्टरपंथी विचारधारा में शामिल हुई और संगठन के इंडिया विंग को मजबूत करने में लगी.

authorimg

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

आईएमए ने डॉ. शाहीन शाहिद की सदस्यता रद्द की, दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा है नाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *