Delhi Dhamaka: ‘लाल किला मेट्रो स्टेशन पर आ जाओ…’, खुशी-खुशी मिले दो दोस्त, अचानक हुआ ब्लास्ट, दोनों की मौत

0
Delhi Dhamaka: ‘लाल किला मेट्रो स्टेशन पर आ जाओ…’, खुशी-खुशी मिले दो दोस्त, अचानक हुआ ब्लास्ट, दोनों की मौत


Last Updated:

Amroha Latest News: दिल्ली ब्लास्ट में अमरोहा के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों दोस्त अमरोहा के रहने वाले थे. इस घटना के बाद पूरे शहर में शौक की लहर है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

52 वर्षीय लोकेश अग्रवाल और 35 वर्षीय अशोक कुमार की दिल्ली ब्लास्ट में मौत हुई.

अमरोहा: राजधानी दिल्ली में बीती रात अचानक लाल किला के पास ब्लास्ट हुआ, जिसमें पूरा देश दहल गया. इस धमाके में 9 लोगों की मौत तो 20 लोग घायल होने की खबर आई है. वहीं अब एक जानकारी मिल रही है कि यूपी के अमरोहा के दो दोस्त भी इस ब्लास्ट के चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. 52 वर्षीय लोकेश अग्रवाल और 35 वर्षीय अशोक कुमार की दिल्ली ब्लास्ट में मौत हुई है.

लोकेश अग्रवाल हसनपुर के रहरा अड्डे के रहने वाले थे. वह खाद विक्रेता थे और कल दिल्ली में अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल गए थे. मृतक लोकेश और अशोक दोनों आपस मे दोस्त थे. लोकेश ने अशोक को फोन करके लाल किला मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था. ब्लास्ट के बाद दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं मृतक अशोक दिल्ली में डीटीसी बस में कंडक्टर की नौकरी कर रहे थे. घटना के बाद दोनों मृतकों के घर पर चीख-पुकार मची हुई है. वहीं लोकेश और अशोक के शव का दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया गया और उनके शव को आज मं गलवार को पैतृक गांव में लाया जाएगा.

दिल्ली से सटे बॉर्डरों पर हाई अलर्ट 

वहीं दिल्ली से सटे तमाम बॉर्डर्स पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर की है जहां सुबह से ही दिल्ली में जाने वाले वाहनों की पूरी चेकिंग करने के बाद ही उन्हें दिल्ली में एंट्री दी जा रही है. गाड़ियों को रोक कर उनकी चेकिंग की जा रही है और चेकिंग के बाद ही गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है. हालांकि सुबह का वक्त होने के चलते जाम जैसे हालात भी देखने को मिल रहे हैं. गाजियाबाद में भी कल रात से ही सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, चाहे बस स्टैंड हो या रेलवे स्टेशन या फिर दिल्ली से सटे तमाम बॉडर्स सभी जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

‘लाल किला मेट्रो स्टेशन पर आओ…’, दो दोस्तो की दिल्ली ब्लास्ट में मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *