Dev Diwali: काशी में उतर आया पूरा देवलोक, गंगा किनारे टिमटिमाएं 25 लाख दीये, लेजर शो ने लगाए चार चांद, जानें पर्यटकों ने क्या कहा?

0
Dev Diwali: काशी में उतर आया पूरा देवलोक, गंगा किनारे टिमटिमाएं 25 लाख दीये, लेजर शो ने लगाए चार चांद, जानें पर्यटकों ने क्या कहा?


Last Updated:

Varanasi Dev Diwali 2025: वाराणसी में देव दीपावली का अद्भुत नजारा…गंगा के दोनों तटों पर 25 लाख दीपों की जगमगाहट, ‘I Love Kashi’ थीम के साथ घाट सजे, लेजर और फायर शो ने बढ़ाई भव्यता. पर्यटकों ने इस महाउत्सव का आनंद लिया और इसे जीवन का यादगार अनुभव बताया.

वाराणसी: देव दीपावली (Dev Diwali) का नजारा अद्भुत रहा. शाम होते ही घाटों पर दीपों की असंख्य लाड़ियां सज गईं, मानो पूरा देवलोक धरती पर उतर आया हो. गंगा के दोनों तटों पर इस बार 25 लाख दीये जलाए गए. घाटों की सीढ़ियों से लेकर गंगा के उस पार तक यह दृश्य बेहद मनोहारी रहा. पर्यटक भी इसे देखकर काफी खुश हुए.

नमो घाट पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस महाउत्सव का आगाज दीप जलाकर किया. उसके बाद सभी घाटों पर दीप टिमटिमाने लगे. मां गंगा का तट दीपों की रौशनी से जगमग हो उठा. वहीं, गंगा के उस पार भी 3 लाख दीये जलाए गए. पर्यटकों ने कई घाटों पर दीपदान किया. इसके अलावा हजारों लोग इस अद्भुत दृश्य का आनंद गंगा की गोद से लेते रहे.

‘I Love Kashi’ थीम पर सजे घाट
अलग-अलग घाटों पर पर्यटकों की भारी भीड़ रही. इसके अलावा घाटों की सजावट अलग-अलग थीम पर की गई. अस्सी घाट की महाआरती भारतीय महिला टीम को समर्पित रही. दशाश्वमेध घाट पर देशभक्ति की बयार बही. कुछ घाटों पर पुलिस के जवानों को याद किया गया, तो कुछ में ऑपरेशन सिंदूर को महाआरती समर्पित की गई. इसके अलावा कई घाटों पर अध्यात्म का अनूठा रंग भी देखने को मिला. बबुआ पांडेय घाट पर दीपों से ‘I Love Kashi’ लिखा गया, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना.

पर्यटकों की प्रतिक्रिया: अद्भुत अनुभव
दिल्ली से वाराणसी आई मोनिका तिवारी ने कहा कि देव दीपावली का यह उत्सव बेहद अद्भुत और खास है. ऐसी खुशियों का अनुभव उन्हें कहीं और नहीं मिला. वहीं, स्वाति ने बताया कि यह उनका दूसरा दौरा है और यह सबसे बेहतरीन उत्सवों में से एक है.

लेजर और फायर शो ने बढ़ाई भव्यता
दीपोत्सव के दौरान चेतसिंह घाट पर लेजर शो ने महाउत्सव की भव्यता में चार चांद लगाए. वहीं, ललिता घाट पर फायर क्रैकर शो ने भी इस उत्सव को और शानदार बना दिया. घाटों पर घूमते हुए पर्यटक इसे देखने के लिए उत्साहित दिखाई दिए.

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

काशी में उतर आया पूरा देवलोक, गंगा किनारे टिमटिमाएं 25 लाख दीये



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *