Diwali Special train : दिवाली पर जाना है घर, नहीं मिल रहा टिकट, टेंशन मत लीजिए, ये ट्रेनें आपको पहुंचाएंगी घर
Last Updated:
Diwali and Chhath Special trains : दीपावली और छठ पर हर कोई घर जाने में जुटा है, लेकिन हर बार की तरह इस दफा ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा. बड़े आराम से टिकट मिल जाएगा. रेलवे ने काम ही ऐसा किया है. ये खबर आपके काम आएगी.
आगरा. ताजनगरी आगरा से कई लोग दीपावली और छठ को लेकर अपने-अपने गांव-शहर की ओर कूच कर रहे हैं. ऐसे में ट्रेनों में अच्छी खासी भीड़भाड़ चल रही है. अत्यधिक भीड़ के कारण ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है. कई बार यात्रियों को वेटिंग की वजह से परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. पिछले दिनों आगरा रेल मंडल ने आगरा से करीब 38 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था. लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल मंडल ने 10 और स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. अब कुल 48 स्पेशल ट्रेन संचालित हो रही है. ट्रेनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रियों ने राहत की सांस ली है.
किया जा रहा ये काम
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतर वेटिंग बिहार, कोलकाता, बनारस और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिल रही है. उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर रेलवे और ट्रेनों की संख्या को भी बढ़ाएगा. बिहार, बनारस की ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ और वेटिंग को देखते हुए इस रुट पर अन्य और ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है. लगातार ट्रेनों में भीड़ और स्टेशनो पर भीड़ को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है.
इन ट्रेनों में ज्यादा मारामारी
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी त्योहार को देखते हुए अत्यधिक भीड़ और वेटिंग बिहार, कोलकाता और बनारस जाने वाली ट्रेनों में देखी जा रही है. वेटिंग और भीड़ को देखते हुए इस रूट पर अधिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है. कोटा-पटना एक्सप्रेस, मरुधार एक्सप्रेस और अन्य इस रूट की ट्रेनों में थोड़ी वेटिंग ज्यादा चल रही है. इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया गया है. दीपावली और छठ को लेकर हर कोई घर जाने में जुटा है. आगरा में बिहार, पटना, मध्य प्रदेश आदि से कई लोग यहां काम करने के लिए आए हुए हैं. ऐसे में यह लोग त्योहारों पर छुट्टियां लेकर वापस जाने में लगे हुए जिस कारण भीड़ बढ़ गई है.
अब तक इतनी
प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मुंबई-हावड़ा में भी वेटिंग देखी गई है. पूर्व में 38 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था. भीड़ और वेटिंग को देखते हुए है अब 10 और नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है. वर्तमान में अब कुल 48 स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है. भीड़ और वेटिंग की लगातार निगरानी की जा रही है. स्थिति को देखते हुए और स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें