DM साहब 140 दिन होगए,फूलगोभी में फूल नहीं आया,किसान की फरियाद से हैरान अधिकारी

0
DM साहब 140 दिन होगए,फूलगोभी में फूल नहीं आया,किसान की फरियाद से हैरान अधिकारी


Last Updated:

फर्रुखाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक किसान ने जिलाधिकारी से ऐसी फरियाद की जिसे सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए. किसान ने डीएम से शिकायत की. उसने 140 दिन पहले खेत में फूलगोभी की फसल लगाई थी. लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी फसल में अब तक फूल नहीं आया है

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यह वाक्या उस समय का है. जब जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के साथ ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह जी मौजूद थी. ऐसे में सभी फरियादी उनके पास पहुंचकर अपनी समस्याओं को रख रहे थे. इसके बाद जब बारी आई किसान की तो वह पहुंच जिलाधिकारी के पास और बोला साहब 140 दिन हो गए लेकिन इस फूलगोभी की फसल में अभी तक फूल नहीं आया.

फर्रुखाबाद के कादरी गेट में थाना दिवस के मौके पर फरियाद सुनने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के साथ ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फरियादियों के लिए दरबार लगाया जहां पर पहुंचा यह किसान और बताई अपनी पीड़ा. जिसमें कहा की साहब 140 दिन बीतने के बाद भी नहीं आया फूल.किसान बोला साहब खेत में बड़ी मेहनत के बाद उन्होंने फसल की बाई थी. हर किसान की उम्मीद होती है फसल बड़ी होगी तो वह बिक्री करके कुछ लाभ कमाएंगे. लेकिन इंतजार को आंखें तरस गई.

मुआवजा दिलाए जाने की मांग
किसान जब जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के पास पहुंचा तो बोला साहब यह पौधा जो कि आज से करीब 140 दिन पहले यानी करीब 4 महीने से अधिक समय पहले खेत में उगाया था. लेकिन आज तक इसके फूल नहीं निकला है. जिसके कारण वह फसल की बिक्री नहीं कर पाए हैं. बल्कि अब नुकसान उठा रहे हैं इतने में जिलाधिकारी को स्थिति समझते देर ना लगी उन्होंने तत्काल दे दिए निर्देश.

डीएम ने दिया आश्वासन
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि किसान की समस्या को देखते हुए. उन्होंने तत्काल कृषि अधिकारी को निर्देशित किया है कि आप निरीक्षण करने के बाद संबंधित एजेंसी के संचालक से बातचीत करिए और इसके बाद ही जो भी नुकसान हुआ है. उस पर आवश्यक कार्रवाई करिए ताकि किसान को न्याय मिल सके इसके बाद किसान वहां से आश्वासन पाकर घर चला गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

DM साहब 140 दिन होगए,फूलगोभी में फूल नहीं आया,किसान की फरियाद से हैरान अधिकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *