DM ने सब्जी तो SSP ने परोसा कचौड़ी… पुलिसकर्मियों ने कहा- थैंक्यू, जानें वजह

0
DM ने सब्जी तो SSP ने  परोसा कचौड़ी… पुलिसकर्मियों ने कहा- थैंक्यू, जानें वजह


Last Updated:

Maa Vindhyavasini Dham: यूपी के प्रयागराज महाकुंभ की वजह से मां विंध्यवासिनी धाम में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किया. यहां आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हुई. इसे लेकर अष्टभुजा ग…और पढ़ें

X

तस्वीर

हाइलाइट्स

  • डीएम और एसएसपी ने कर्मचारियों को अपने हाथों से भोजन परोसा.
  • महाकुंभ में 1.7 करोड़ भक्तों ने मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन किए.
  • सफल आयोजन के लिए कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की गई.

मिर्जापुर: महाकुंभ के सफल समापन के बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में डीएम और एसएसपी ने कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को थैंक्यू कहा है. अधिकारियों ने अपने हाथों से खाना परोसकर उनका आभार जताया है. महाकुंभ के दौरान मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में 1 करोड़ 70 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन पूजन किया. वहीं, करीब 20 करोड़ भक्तों का आवागमन मिर्जापुर जिले से हुआ था. जहां चुस्त व्यवस्था की वजह से स्नान करने जा रहे यात्रियों को परेशानी नहीं हुई.

महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद मिर्जापुर के अष्टभुजा में स्थित गेस्ट हाउस पर सामूहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रशासनिक, पुलिस और नगर पालिका के कर्मचारी व सफाई कर्मचारी शामिल हुए. कार्यक्रम में डीएम प्रियंका निरंजन और एसएसपी सोमेन बर्मा ने अपने हाथों से सब्जी और कचौड़ी परोसा और कर्मचारियों को थैंक्यू कहा. कार्यक्रम में डीएम और एसएसपी ने कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की जमकर सराहना की.

जीतोड़ मेहनत से हुआ सफल आयोजन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि महाकुंभ के दौरान सबसे अधिक सफाई कर्मचारियों ने मेहनत की है. उन्होंने कहा कि उनके बिना कुंभ मेले की सुंदरता और दिव्यता नहीं होती. स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए उन्होंने दिन रात मेहनत की. महाकुंभ के दौरान एक करोड़ 20 लाख वाहन गुजरे और 20 करोड़ लोगों का आवागमन हुआ. हालांकि कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की वजह से कोई परेशानी नहीं हुई. जीतोड़ मेहनत की वजह से ही सफल महाकुंभ का आयोजन साकार हुआ.

कानून व्यवस्था थी चुनौती

वहीं, एसएसपी सोमेन बर्मा ने कहा कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाएं रखना भी एक बड़ी चुनौती थी. हालांकि बेहतर तालमेल के साथ पुलिसकर्मियों के मेहनत से भक्तों को परेशानी नहीं हुई. चाहे सफाई कर्मचारी हों या प्रशासनिक कर्मचारी हों. सभी से तालमेल बनाकर काम किया गया. यही वजह है कि महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ.

homeuttar-pradesh

DM ने सब्जी तो SSP ने परोसा कचौड़ी… पुलिसकर्मियों ने कहा- थैंक्यू, जानें वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *