Dr. Shaheen connection: डॉ. शाहीन का जाल कानपुर तक पहुंचा, ATS–NIA ने डीएम छात्र को लिया हिरासत में…खुफिया एजेंसियों की निगरानी तेज
Last Updated:
Doctor Shaheen News: सूत्रों के अनुसार, ATS से लेकर NIA और IB तक सभी एजेंसियां इस केस को हाई-प्रोफाइल संवेदनशील कैटेगरी में रखकर काम कर रही हैं. डॉ. शाहीन द्वारा इस्तेमाल किए गए डिजिटल फुटप्रिंट, मोबाइल लोकेशन, वित्तीय ट्रेल और संदिग्ध मुलाकातों की फाइलें खुलते ही कई पुराने नाम सामने आए हैं, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो पहले आतंकी गतिविधियों में संदिग्ध रूप से सक्रिय रहे हैं.
कानपुरः देश की सुरक्षा एजेंसियों को हिला देने वाले ‘आतंक के डॉक्टर’ प्रकरण में अब कानपुर का नाम भी सामने आने लगा है. डॉ. शाहीन के संपर्कों की कड़ियां जब जांच एजेंसियों ने खंगालनी शुरू कीं, तो उनका सीधा लिंक शहर के प्रतिष्ठित हृदय रोग संस्थान से जुड़ गया. इसी कड़ी में संस्थान के डीएम के छात्र मोहम्मद आरिफ मीर को संदिग्ध गतिविधियों के चलते जांच एजेंसी ने हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई उस समय और भी गंभीर हो जाती है जब पता चलता है कि शाहीन पहले से ही कई संदिग्ध व्यक्तियों के नेटवर्क का हिस्सा मानकर जांच के घेरे में था.
सूत्रों के अनुसार, ATS से लेकर NIA और IB तक सभी एजेंसियां इस केस को हाई-प्रोफाइल संवेदनशील कैटेगरी में रखकर काम कर रही हैं. डॉ. शाहीन द्वारा इस्तेमाल किए गए डिजिटल फुटप्रिंट, मोबाइल लोकेशन, वित्तीय ट्रेल और संदिग्ध मुलाकातों की फाइलें खुलते ही कई पुराने नाम सामने आए हैं, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो पहले आतंकी गतिविधियों में संदिग्ध रूप से सक्रिय रहे हैं.
इसी के आधार पर SOT टीम क्राइम ब्रांच, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और अन्य खुफिया इकाइयों ने कानपुर शहर में निगरानी तेज कर दी है. शहर के संवेदनशील स्थानों, हॉस्टल्स, रेंटल आवासों और मेडिकल नेटवर्क की कड़ी निगरानी की जा रही है. ATS और IB की संयुक्त टीम ने पिछले दिनों कई जगहों पर डोर-टू-डोर इनक्वायरी भी की, ताकि आरिफ मीर के संपर्क, दिनचर्या और संभावित लिंक का पूरा मानचित्र तैयार किया जा सके.
सूत्र बताते है कि जांच एजेंसियों को इनपुट मिला है कि कुछ पुराने सक्रिय तत्व फिर से सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद पूरे नेटवर्क की गोपनीय जांच शुरू कर दी गई है. गिरफ्तारी का दायरा और भी बढ़ सकता है, क्योंकि जांच कई अहम खुलासों की तरफ बढ़ रही है.

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें