Etah News: बेटे-बहू की बेरुखी, बुजुर्ग मां- बाप को घर से निकाला, एटा SHO बने सहारा…दिखाई इंसानियत की मिसाल

0
Etah News: बेटे-बहू की बेरुखी, बुजुर्ग मां- बाप को घर से निकाला, एटा SHO बने सहारा…दिखाई इंसानियत की मिसाल


Last Updated:

Etah Latest News: एटा के जलेसर में बुजुर्ग दंपति को बेटे और बहू द्वारा घर से निकाले जाने के बाद पुलिस ने मदद का हाथ बढ़ाया. जलेसर SHO अमित कुमार ने चार दिन से भूखे दंपति को थाने में खिलाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिया. जानिए पूरा मामला.

एटा: जीवन में कभी-कभी सबसे भरोसेमंद रिश्ते भी ठुकरा सकते हैं, लेकिन ऐसे समय में इंसानियत और समाज की मदद ही राहत बनकर सामने आती है. जलेसर कोतवाली क्षेत्र के महावीरगंज में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब बुजुर्ग दंपति को उनके बेटे और बहू द्वारा घर से बाहर निकाल दिया गया और चार दिन तक भूखे रहने के बाद उन्होंने मदद के लिए पुलिस का सहारा लिया.

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की जलेसर कोतवाली क्षेत्र के महावीरगंज में एक बुजुर्ग दंपति को उनके बेटे और बहू द्वारा घर से बाहर निकाल दिए जाने का मामला सामने आया है. चार दिन तक भूखे रहने के बाद बुजुर्ग दंपति ने मदद के लिए पुलिस का रुख किया, और जलेसर SHO अमित कुमार ने तुरंत कदम उठाया.

SHO बने सहारा दंपति का सहारा
SHO अमित कुमार ने बुजुर्ग दंपति को थाने बुलाया और अपने हाथों से उन्हें खाना खिलाया. उन्होंने कहा कि “मैं जब तक वह थाने में तैनात हूं, खाने से लेकर उनकी हर जरूरत पूरी करूंगा”. इसके साथ ही SHO ने बेटे और बहू को थाने बुलाकर चेतावनी दी कि अगर वे माता-पिता का ध्यान नहीं रखेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.

बुजुर्ग दंपति ने SHO अमित कुमार की जमकर प्रशंसा की और उनके इस मानवीय कदम के लिए आभार व्यक्त किया. इस घटना ने यह स्पष्ट कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून लागू करने तक सीमित नहीं रहती बल्कि जरूरतमंद और पीड़ित लोगों के लिए सहारा बनकर उनके दुख को दूर करने में भी आगे आती है.

जलेसर SHO अमित कुमार का यह कदम न केवल बुजुर्ग दंपति के लिए राहत लेकर आया बल्कि समाज में एक मिसाल भी पेश की कि समय आने पर पुलिस हर नागरिक की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है.

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

बेटे-बहू की बेरुखी, बुजुर्ग मां- बाप को घर से निकाला, एटा SHO बने सहारा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *