Farming Tips: आलू में हो गया नुकसान? गेंहू पर भी नहीं भरोसा, तो खेत में उगाएं यह फसल, घर बरसने लगेगा पैसा
Last Updated:
Farming Tips: कम समय में अगर आप खेती में लाभ चाहते हैं और लाखों रुपए कमाना चाहते हैं, तो अभी आपके सबसे बेहतर मौका है. आइए जानते हैं अक्टूबर के महीने में कौन सी खेती करें.
सुल्तानपुर. धान और गेहूं की खेती किए बिना अब महीने में लाखों रुपए की कमाई खेती से ही की जा सकती है. आज हम आपको एक ऐसी ही फसल के बारे में बताने वाले हैं, जिसके लिए अक्टूबर महीना काफी लाभदायक होता है. इस महीने में ही इसकी खेती की जाती है. दरअसल हम बात कर रहे हैं स्ट्रॉबेरी की फसल के बारे में. अगर आप पारंपरिक विधि के साथ-साथ कुछ टेक्निकल खेती भी करें तो निश्चित है कि आपको कम समय में लागत का कई गुना मुनाफा होगा और अगले 4 से 5 महीने में आप लखपति बन जाएंगे. जी हां हम बात कर रहे हैं स्ट्रॉबेरी की खेती के बारे में तो आइए जानते हैं सुल्तानपुर के किसान द्वारा कि स्ट्रॉबेरी की खेती किस विधि से की जाए कि उसमें मुनाफा अच्छा हो…
देखभाल के लिए बनाए चौड़ा रास्ता
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर ए के सिंह बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी की खेती में यदि मुनाफा कमाना है तो इसकी देखभाल के लिए हमें बुवाई के दौरान इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आने-जाने के लिए खेतों में चौड़ा रास्ता बना हो क्योंकि रास्ता चौड़ा रहने पर पौधों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होने पाता है. इसके लिए हमें 40 से 50 सेंटीमीटर चौड़ा रास्ता भी बनाना है.
इस सिंचाई पद्धति का करें प्रयोग
सिंचाई के लिए ड्रिप का प्रयोग बेहतरीन माना जाता है इसके लिए सबसे पहले मिट्टी के मेड़ के नीचे ड्रिप को बिछा देना चाहिए जिससे सिंचाई के दौरान पौधों की जड़ों में पानी आसानी से पहुंच सके. किसान योगेश कुमार ने बताया कि एक फली से दूसरी फली के बीच की दूरी कम से कम एक फिट होनी चाहिए ताकि पौधे अच्छी तरीके से विकसित हो सकें.
सिंचाई में होती है आसानी
स्ट्रॉबेरी खेती करने का सबसे बढ़िया फायदा यह है कि इसमें सिंचाई में आसानी होती है क्योंकि स्ट्रॉबेरी के लिए बनाए गए मेड़ के नीचे बिछाई गई ड्रिप की पाइप द्वारा ही स्ट्रॉबेरी की सिंचाई के दौरान स्ट्राबेरी की जड़ों में पानी चला जाता है. जो पौधों की जड़ों के लिए काफी फायदेमंद होता है. स्ट्रॉबेरी का फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है यही वजह है कि बाजार में इसकी काफी डिमांड रहती है और उन फलों की अपेक्षा इसके दाम भी हाई होते हैं.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें