Farming Tips: सर्दी में फसलों पर पड़ रही है ठंड की मार? फसल सुरक्षा के लिए अपनाएं ये 3 आसान उपाय और बढ़ाएं पैदावार
Last Updated:
Vegetable Care Tips in Winters: सर्दियों में ठंड, ओस और कोहरे के कारण फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. किसान अपनी मेहनत बचाने और पैदावार बढ़ाने के लिए कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं. इस खबर में जानिए किन उपायों को अपनाकर फसल और सब्जियों की सुरक्षा की जा सकती है.
अमेठी: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस समय किसानों की सबसे बड़ी चिंता अपनी फसलों की सुरक्षा होती है. ठंड, ओस और कोहरे के कारण कई बार किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. ठंड का असर लगभग सभी फसलों पर पड़ता है, लेकिन कुछ फसलें जैसे चना, मसूर, सरसों, टमाटर, धनिया, मिर्च और फूलगोभी इस मौसम में ज्यादा प्रभावित होती हैं. गेहूं, अलसी और अरहर जैसी फसलें भी सर्दी से प्रभावित होती हैं. विशेषज्ञों के अनुसार कुछ आसान और कारगर उपाय अपनाकर किसान अपनी फसल, फल और सब्जियों की सुरक्षा कर सकते हैं और अच्छी पैदावार सुनिश्चित कर सकते हैं.
फसलों को सुरक्षित रखने के आसान उपाय
फसल सुरक्षा का सबसे पहला उपाय है ग्रीन नेट का इस्तेमाल. ग्रीन नेट के जरिए फसल आसानी से सुरक्षित रहती है और सर्दी का असर नहीं पड़ता. इसके अलावा खेत के चारों तरफ बांस खड़ा कर उसका ऊपर छज्जा बनाना भी फायदेमंद होता है. इससे फसल पर ओस और ठंडी हवाओं का असर कम होता है.
देसी तरीके से फसलों की देखभाल
किसान देसी तरीके अपनाकर भी अपनी फसलों और सब्जियों की सुरक्षा कर सकते हैं. इसके लिए गाय के गोबर और बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है. वरिष्ठ किसान रंजनजाय सिंह के अनुसार ये देसी तरीके पौधों को सर्दी और अन्य प्राकृतिक खतरों से बचाने में मदद करते हैं और पैदावार बढ़ाते हैं.
कुल मिलाकर सर्दियों में फसल की सुरक्षा के लिए ग्रीन नेट, प्लास्टिक की चादर, बांस-छज्जा और देसी उपाय अपनाना बेहद जरूरी है. इससे किसानों की मेहनत बचती है, फसल सुरक्षित रहती है और अच्छी पैदावार मिलती है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें