Firozabad News: हर लुक में लगा देगी चार चांद! फिरोजाबाद में छाया इन यूनिक चूड़ियों का क्रेज, महिलाएं हो रहीं दिवानी

0
Firozabad News: हर लुक में लगा देगी चार चांद! फिरोजाबाद में छाया इन यूनिक चूड़ियों का क्रेज, महिलाएं हो रहीं दिवानी


Last Updated:

Firozabad Bangles: फिरोजाबाद की चूड़ी मार्केट में इस सीजन में वाटर कलर और ट्रांसपेरेंट चूड़ियों का क्रेज छाया हुआ है. ये चूड़ियां शादी-पार्टी से लेकर रोजाना पहनने तक हर लुक को आकर्षक और स्टाइलिश बनाती हैं. टिकाऊ डिजाइन और चमक की वजह से महिलाएं इन्हें बार-बार पहनना पसंद कर रही हैं और मार्केट में इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है.

फिरोजाबाद: शहर का नाम सुनते ही चूड़ियों की खनक सुनाई देने लगती है. इस शहर की चूड़ियां महिलाओं की ड्रेसिंग और लुक को चार चांद लगा देती हैं. हर सीजन में पहनने के लिए यहां अलग-अलग तरह की चूड़ियां मिलती हैं. इस बार मार्केट में खासकर वाटर कलर और ट्रांसपेरेंट चूड़ियों का क्रेज देखा जा रहा है. महिलाएं हर अवसर के लिए अलग-अलग रंग और डिजाइन की चूड़ियों को पसंद कर रही हैं. शादी हो या रोजाना पहनना, यहां हर प्रकार की चूड़ियां आसानी से मिल रही हैं.

ट्रांसपेरेंट चूड़ियों की बढ़ती डिमांड
फिरोजाबाद की बोहरान गली में चूड़ियों का व्यापार करने वाले दुकानदार आसिफ ने बताया कि इस बार महिलाओं में वाटर कलर और ट्रांसपेरेंट चूड़ियों का क्रेज सबसे ज्यादा है. ये चूड़ियां आकर्षक लगती हैं और इनकी चमक कभी फीकी नहीं पड़ती. दुकानदार ने बताया कि उनके पास लगभग 30 रंगों और नई-नई डिजाइन की चूड़ियां उपलब्ध हैं. ये चूड़ियां शादी-पार्टी से लेकर घर पर रोजाना पहनने के लिए भी परफेक्ट हैं. इनकी खासियत यह है कि ये जल्दी फीकी नहीं पड़ती और हर समय चमकदार दिखाई देती हैं. इन्हें किसी भी प्रकार के आउटफिट के साथ पहनकर स्टाइलिश लुक बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: हेयरफॉल और डेंड्रफ से परेशान? ट्राई करें नींबू-नीम वाला ये गेम चेंजर नुस्खा, रिजल्ट कर देंगे हैरान

महिलाऐं खूब कर रहीं पसंद
आसिफ ने बताया कि ट्रांसपेरेंट और वाटर कलर चूड़ियों की डिमांड इतनी ज्यादा है कि उन्हें अधिक माल लाना पड़ रहा है. इन चूड़ियों की कीमत ₹50 प्रति बॉक्स से शुरू होकर ₹200 तक जाती है. एक बॉक्स में एक दर्जन चूड़ियां होती हैं. इस सीजन में महिलाएं इन चूड़ियों को खूब पसंद कर रही हैं और दूर-दूर से खरीदारी के लिए मार्केट में आ रही हैं.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

हर लुक में लगा देगी चार चांद! फिरोजाबाद में छाया इन यूनिक चूड़ियों का क्रेज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *