FOOD: अलीगढ़ के मशहूर पड़ाके! खट्टे-मीठे पानी का ऐसा धमाका, जो हर बाइट में जादू भर दे

0
FOOD: अलीगढ़ के मशहूर पड़ाके! खट्टे-मीठे पानी का ऐसा धमाका, जो हर बाइट में जादू भर दे

Last Updated:

Aligarh famous Padaake: अलीगढ़ का ज़िक्र हो और अलीगढ़ के पड़ाकों की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. रेलवे रोड पर मिलने वाले ये खट्टे-मीठे और तीखे स्वाद से भरे पानी के साथ पड़ाके अलीगढ़ की पहचान बन चुके हैं. बाहर से कुरकुरे, अंदर से मसालेदार और ऊपर से अलग-अलग फ्लेवर वाले पानी का ऐसा संगम कि हर कौर जीभ पर धमाका कर देता है.

अगर आप अलीगढ़ के रेलवे रोड से होकर गुजर रहे हैं तो वहां मिलने वाले पड़ाके का स्वाद ज़रूर चखिए. बाकी जगहों पर इसे गोलगप्पे, पानी पूरी या पानी के बताशे कहा जाता है, लेकिन अलीगढ़ में इन्हें प्यार से पड़ाके कहा जाता है. इनका नाम ही इतना मज़ेदार है कि सुनते ही मुंह में पानी आ जाए. अलीगढ़ के लोग शाम के वक्त रेलवे रोड पर लगने वाले ठेलों पर इन पड़ाकों की लाइन लगाए खड़े मिलते हैं.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

यहाँ के पड़ाके की खास बात है कि यहाँ आटे और सूजी दोनों टेस्ट के मिलते हैं साथ ही एक ही ठेले पर आपको तीन तरह के पानी के फ्लेवर मिल जाएंगे. इमली का खट्टा, पुदीने, हींग का तीखा और मीठा पानी जिसमें गुड़ और काला नमक का तड़का होता है. पड़ाके बेचने वाले बड़ी सफाई से पतले और कुरकुरे बताशे में उबले हुए चने, आलू और मसाले भरते हैं, फिर पानी में डुबोकर परोसते हैं. बस, जैसे ही मुंह में पड़ता है एक धमाका-सा होता है स्वाद का.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

अलीगढ़ के रेलवे रोड पर कई पुरानी दुकानें और ठेले हैं जो सालों से यही स्वाद बरकरार रखे हुए हैं. इनमें राजू पड़ाका वाले और बबलू पानी पूरी सेंटर का नाम सबसे मशहूर है. शाम को 5 बजे के बाद यहाँ भीड़ इतनी होती है कि आपको लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतज़ार करना पड़ता है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

अलीगढ़ के लोगों के लिए पड़ाके सिर्फ चाट नहीं, बल्कि बचपन की याद हैं. कॉलेज के लड़के-लड़कियाँ, परिवार के साथ घूमने आए लोग हर कोई रेलवे रोड के इन ठेलों पर रुककर अपने पसंदीदा फ्लेवर का मज़ा लेता है. और चटकारे लेकर इनका आनंद लेता है. जिसमे युवतियों की संख्या जायदा होती है.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

अगर आप घर पर अलीगढ़ वाले पड़ाके बनाना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है. इसके लिए चाहिए सूजी, मैदा और थोड़ा-सा तेल. इन्हें मिलाकर सख्त आटा गूंधें और छोटे-छोटे बताशे बेलकर गर्म तेल में तलें. भरावन के लिए उबले आलू, चने, प्याज, नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा डालें. पानी के लिए इमली का गूदा, पुदीना, धनिया, हरी मिर्च, नींबू रस और काला नमक मिलाकर फ्रिज में ठंडा करें और तैयार हैं अलीगढ़ स्टाइल पड़ाके.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

अलीगढ़ रेलवे रोड पर पड़ाकों की प्लेट की कीमत 20 रुपये से शुरू होती है और स्पेशल मिक्स फ्लेवर वाली प्लेट 30 रुपये तक मिल जाती है. कई ठेले वालों ने अब मीठा-तीखा कॉम्बो प्लेट भी शुरू कर दी है, जिसमें एक साथ तीनो पानी का स्वाद मिलता है. इन पड़ाकों को खाने के लिए लोग दूर दूर से यहाँ पहुंचते हैं.

Aligarh news, hindi news, up news, local news, अलीगढ़ समाचार,हिंदी समाचार,यूपी समाचार,लोकल समाचार.

रंग-बिरंगे पानी से भरे मटकों, भाप उठाते आलू और मुस्कुराते ग्राहकों की तस्वीरें रेलवे रोड की शाम को और भी खूबसूरत बना देती हैं. अगर आप फूड लवर हैं और कुछ चटपटे के लिए कुछ खास तलाश रहे हैं, तो अलीगढ़ के पड़ाके आपके लिए परफेक्ट हैं. स्वाद मे एक दम मस्त होते हैं ये पड़ाके जिन्हें लोग चटाकारे लेकर खाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अलीगढ़ के मशहूर पड़ाके! खट्टे-मीठे पानी का ऐसा धमाका,जो हर बाइट में जादू भर दे

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *