Gardening Tips: जनवरी में गमले में उगाएं ताजा हरा धनिया, बेहद आसान है तरीका, बार-बार खरीदने की झंझट होगी खत्म

0
Gardening Tips: जनवरी में गमले में उगाएं ताजा हरा धनिया, बेहद आसान है तरीका, बार-बार खरीदने की झंझट होगी खत्म


Last Updated:

Coriander cultivation in January: धनिया की बुवाई जनवरी महीने तक की जा सकती है. धनिया उगाने के लिए सबसे पहले सही बीज का चुनाव करना जरूरी है. बाजार में मिलने वाले साबुत धनिया बीज का ही इस्तेमाल करें. बुवाई से पहले बीजों को हल्का-सा मसलकर दो टुकड़ों में तोड़ लें और 8 से 10 घंटे पानी में भिगो दें. इससे बीज जल्दी अंकुरित होते हैं और पौधे अच्छे निकलते हैं.

मिर्जापुर : सर्दियों का मौसम खासकर जनवरी का महीना घर पर धनिया उगाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. धनिया न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. अच्छी बात यह है कि धनिया उगाने के लिए ज्यादा जगह या मेहनत की जरूरत नहीं होती. आप इसे घर की छत, बालकनी या किचन गार्डन में बेहद आसानी से उगा सकते हैं.

dhaniya

धनिया उगाने के लिए सबसे पहले सही बीज का चुनाव करना जरूरी है. बाजार में मिलने वाले साबुत धनिया बीज का ही इस्तेमाल करें. बुवाई से पहले बीजों को हल्का-सा मसलकर दो टुकड़ों में तोड़ लें और 8 से 10 घंटे पानी में भिगो दें. इससे बीज जल्दी अंकुरित होते हैं और पौधे अच्छे निकलते हैं.

coriander farming

अब बात करते हैं मिट्टी की. धनिया के लिए हल्की और उपजाऊ मिट्टी सबसे बेहतर रहती है. आप गमले की मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिला सकते हैं. ध्यान रखें कि गमले या क्यारी में पानी निकासी की सही व्यवस्था हो, क्योंकि धनिया को ज्यादा पानी पसंद नहीं होता. गमले की गहराई कम से कम 6 से 8 इंच होनी चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

coriender in gamla

जनवरी में धनिया बोने के लिए बीजों को मिट्टी में आधा इंच गहराई तक छिड़क दें और ऊपर से हल्की मिट्टी डाल दें. इसके बाद हल्का पानी दें. बीज बोने के 7 से 10 दिनों में अंकुर निकलने लगते हैं. इस दौरान गमले को ऐसी जगह रखें, जहां रोजाना 4 से 5 घंटे धूप मिल सके. पानी देने में संतुलन बेहद जरूरी है. धनिया के पौधों को रोजाना पानी देने की जरूरत नहीं होती.

soil test coriander

जब मिट्टी सूखी लगे, तभी हल्का पानी दें. अधिक पानी देने से पौधे सड़ सकते हैं. ठंड के मौसम में खासतौर पर पानी कम मात्रा में देना चाहिए. धनिया की अच्छी बढ़वार के लिए समय-समय पर जैविक खाद देना फायदेमंद होता है. 15 से 20 दिन के अंतराल पर गोबर की खाद या तरल जैविक खाद डाल सकते हैं. इससे पत्तियां हरी-भरी और खुशबूदार बनती हैं.

tips & tricks

करीब 25 से 30 दिनों में धनिया की कटाई शुरू की जा सकती है. पत्तियों को ऊपर से काटें, जड़ न उखाड़ें, ताकि दोबारा नई पत्तियां निकल सकें. सही देखभाल से एक ही पौधे से कई बार धनिया की कटाई की जा सकती है. अगर आप भी ताजा, केमिकल फ्री धनिया घर पर उगाना चाहते हैं, तो जनवरी का महीना इसके लिए सबसे सही समय है। थोड़ी सी देखभाल से आप पूरे सर्दी के मौसम में हरा-भरा धनिया पा सकते हैं.

homelifestyle

जनवरी में गमले में उगाएं ताजा हरा धनिया, बेहद आसान है तरीका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों