Gardening Tips : धूप का दीवाना, तलवार जैसा तेज…ये पौधा बागीचे की जान, फीके पड़ जाएंगे बाकी सारे फूल
Last Updated:
Sword Lily Gardening Tips : बाग बगीचे की दुनिया में अगर फूलों की बात करें, तो वीरता का प्रदर्शन करता ग्लैडियोलस का नाम सबसे पहले आता हैं. इसे प्यार से तलवार फूल या स्वॉर्ड लिली कहा जाता है. इसकी लंबी, सीधी और नुकीली पत्तियां मानो हवा को चीरती हुई आगे बढ़ती हैं. इसके फूल लाल, गुलाबी, पीले, सफेद और बैंगनी रंग के होते हैं. इसकी भारी डिमांड है. तलवार पौधे के लिए भुरभुरी, अच्छी जल निकासी वाली रेतीली या दोमट मिट्टी बेहतर है. जरूरत पड़े तो पानी दें, पानी ज्यादा होने से पौधा सड़ सकता है, इसका ध्यान रखें. रोपण से पहले कंदों को हल्के कवकनाशी घोल से उपचारित जरूर करें.
तलवार फूल का पौधा बड़े आसानी से जड़ पकड़ लेते हैं. इनकी कई प्रजातियां हैं. अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों के अंत या बसंत की शुरुआत में आपका बगीचा रंगों से भर उठे, तो यही सही वक्त है. समय पर रोपण करने से पौधे मजबूत होता है और फूलों की गुणवत्ता भी शानदार रहती है.

तलवार के लिए भुरभुरी, अच्छी जल निकासी वाली रेतीली या दोमट मिट्टी बेहतर है. जरूरत पड़े तो पानी दें, पानी ज्यादा होने से पौधा सड़ सकता है. मिट्टी में रेत और जैविक खाद मिला सकते हैं. खेत या गमला दोनों में रोपण से पहले मिट्टी को अच्छी तरह खोदकर उसमें गोबर की सड़ी खाद या कम्पोस्ट मिला दें.

इसके कंद को लगभग 4 से 5 इंच गहराई पर लगाया जा सकता है. इसका नुकीला हिस्सा ऊपर की ओर रखें. पौधों के बीच करीब 20 सेंटीमीटर की दूरी हो, ताकि हर पौधे को बढ़ने की पूरी जगह मिले. रोपण से पहले कंदों को हल्के कवकनाशी घोल से उपचारित करना चाहिए, इससे फफूंद का खतरा कम हो जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तलवार का पौधा धूप का दीवाना है. रोजाना भरपूर धूप मिलने पर ही इसके फूल पूरी तरह चमकते हैं. मिट्टी सूखी लगे तभी सिंचाई करें, क्योंकि ज्यादा पानी कंदों को नुकसान पहुंचा सकता है. हल्की लेकिन नियमित देखभाल से पौधे तेजी से बढ़ते हैं और फूल लंबे समय तक आते रहते हैं.

बलिया के कृषि वैज्ञानिक प्रो. अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, जब पौधे में 3 से 4 पत्तियां निकल आएं, तो जड़ों के पास मिट्टी चढ़ा दें. इससे तना मजबूत और पौधा गिरने से बचता है. जरूरत पड़े, तो सहारा देने के लिए पतली लकड़ी की स्टिक भी लगाई जा सकती है. लेकिन समय-समय पर हल्की खाद देने से फूलों का आकार और रंग दोनों निखर जाता है.

ग्लैडियोलस यानी स्वार्ड प्लांट्स न केवल बगीचे की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि फूलों की सजावट में भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है. शादी-ब्याह, समारोह, कार्यक्रम या घर की सजावट हर जगह इसकी सीधी डंठल और सजी कतारें अलग ही आकर्षण पैदा करती हैं. इसके डंठल में निकले फूल तोड़ने के बाद भी काफी समय तक ताजे रहते हैं.

फूलों की दुनिया में तलवार नाम कम पानी और कम रोशनी में भी जीवित रह सकता है. अगर आप भी अपने बगीचे में शाही अंदाज चाहते हैं, तो तलवार फूल जरूर लगाएं और आपका गार्डन रंगों का रणक्षेत्र बन जाएगा. इसका बहुत ज्यादा प्रयोग गुलदस्ते में किया जाता है.