GDA की महत्वाकांक्षी खोराबार टाउनशिप 2026 तक होगी पूरी, जल्द मिलेगा अपना घर
Last Updated:
Gorakhpur News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण की बहु-प्रतीक्षित खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी परियोजना अपने फ़ाइनल स्टेज पर पहुँच चुकी है. इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत लगभग एक हज़ार फ़्लैट्स का कंस्ट्रक्शन वर्क नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है
गोरखपुर विकास प्राधिकरण की बहु-प्रतीक्षित खोराबार टाउनशिप और मेडिसिटी परियोजना अपने फ़ाइनल स्टेज पर पहुँच चुकी है. इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत लगभग एक हज़ार फ़्लैट्स का कंस्ट्रक्शन वर्क नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है. जिसके बाद अलॉटमेंट पाए लोगों को तय समय पर उनके आशियानों की चाबियां सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
मॉडर्न हाउसिंग की डिमांड होगी पूरी
GDA से मिली जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना के तहत सभी 2020 फ़्लैट्स का अलॉटमेंट प्रोसेस पहले ही कम्प्लीट हो चुका है. इनमें एमआईजी (MIG) के 560, मिनी एमआईजी के 420, एलआईजी के 480 और ईडब्ल्यूएस के 560 फ़्लैट्स शामिल हैं. इस टाउनशिप के पूरी तरह फंक्शनल होने से न सिर्फ़ गोरखपुर में मॉडर्न हाउसिंग की डिमांड पूरी होगी, बल्कि यह शहर के अर्बन डेवलपमेंट (शहरी विकास) में भी एक माइलस्टोन साबित होगा.
तेज़ी से चल रहा कंस्ट्रक्शन
प्राधिकरण के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, मिनी एमआईजी का एक टावर नवंबर तक रेडी हो जाएगा. वहीं, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस के दो-दो टावर जनवरी 2026 तक फ़िनिश होंगे. सबसे बड़े एमआईजी टावर का स्ट्रक्चर वर्क 9वीं मंज़िल तक बन चुका है, और इसे जून 2026 तक पूरी तरह तैयार करने का टारगेट सेट किया गया है. साल 2023 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट में तेज़ी लाने के लिए, छह महीने पहले मुख्यमंत्री ने पर्सनली इंस्पेक्शन किया था और स्पीड अप करने के निर्देश दिए थे.
टाउनशिप 2026 तक होगी कंप्लीट
GDA के वाइस चेयरमैन (उपाध्यक्ष) आनंद वर्द्धन ने बताया कि खोराबार टाउनशिप का कंस्ट्रक्शन जोरों पर है. मिनी एमआईजी का टावर और एलआईजी व ईडब्ल्यूएस के टावर जनवरी 2026 तक बनकर तैयार हो जाएंगे. एमआईजी फ़्लैट्स का काम भी जून 2026 तक पूरा हो जाएगा. जैसे-जैसे कंस्ट्रक्शन कंपलीट होता जाएगा, अलॉटमेंट पाए लोगों को फ़्लैट की ओनरशिप (स्वामित्व) सौंपने का प्रॉसेस तुरंत शुरू कर दिया जाएगा.