Ghaziabad IT Raid: मीट कारोबारी यासीन कुरेशी के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के लेनदेन की जांच में जुटी इनकम टैक्स टीम

0
Ghaziabad IT Raid: मीट कारोबारी यासीन कुरेशी के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के लेनदेन की जांच में जुटी इनकम टैक्स टीम


Last Updated:

Ghaziabad IT Raid: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मीट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. गाजियाबाद, बरेली, संभल और बुलंदशहर में 40 घंटे से ज्यादा समय से सर्च ऑपरेशन चल रहा है. कर चोरी और करोड़ों के लेनदेन की जांच में जुटी है IT टीम.

Ghaziabad IT Raid: उत्तर प्रदेश के बरेली, संभल, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत कई जिलों में आयकर विभाग की टीमों द्वारा मीट फैक्ट्रियों और कारोबारियों के ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है. यह कार्रवाई सोमवार सुबह शुरू हुई थी और मंगलवार देर रात तक लगातार जारी रही, जो अब तक 40 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है.

सबसे बड़ी कार्रवाई गाजियाबाद के डासना स्थित इंटरनेशनल एग्रो फूड्स मीट फैक्ट्री में हुई, जो हापुड़ निवासी मीट व्यापारी यासीन कुरैशी से जुड़ी बताई जा रही है. यहां आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, विभाग को कर चोरी और संदिग्ध लेनदेन के इनपुट मिले थे, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई.

जांच के दौरान विभाग को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत भी हाथ लगे हैं. हालांकि, इस बारे में आयकर अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित एक फ्लैट में भी आयकर विभाग की मेरठ टीम ने पुलिस और पीएसी के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया.

फ्लैट के बाहर पूरे दिन पुलिस बल और PAC के जवान तैनात रहे, और किसी भी व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई. मीट कारोबारी के बैंक खातों में भारी-भरकम लेनदेन की जानकारी सामने आई है, जिसे संदिग्ध माना जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि इसी कारण वह आयकर विभाग की निगरानी में आए. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह छापेमारी कब तक चलेगी, लेकिन विभाग की टीमें अभी भी संबंधित ठिकानों पर मौजूद हैं और जांच जारी है.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मीट कारोबारी यासीन कुरेशी के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के लेनदेन की जांच मे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *