Ghaziabad IT Raid: मीट कारोबारी यासीन कुरेशी के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों के लेनदेन की जांच में जुटी इनकम टैक्स टीम
Last Updated:
Ghaziabad IT Raid: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मीट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है. गाजियाबाद, बरेली, संभल और बुलंदशहर में 40 घंटे से ज्यादा समय से सर्च ऑपरेशन चल रहा है. कर चोरी और करोड़ों के लेनदेन की जांच में जुटी है IT टीम.
Ghaziabad IT Raid: उत्तर प्रदेश के बरेली, संभल, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत कई जिलों में आयकर विभाग की टीमों द्वारा मीट फैक्ट्रियों और कारोबारियों के ठिकानों पर सघन छापेमारी की जा रही है. यह कार्रवाई सोमवार सुबह शुरू हुई थी और मंगलवार देर रात तक लगातार जारी रही, जो अब तक 40 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है.
जांच के दौरान विभाग को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत भी हाथ लगे हैं. हालांकि, इस बारे में आयकर अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित एक फ्लैट में भी आयकर विभाग की मेरठ टीम ने पुलिस और पीएसी के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया.
फ्लैट के बाहर पूरे दिन पुलिस बल और PAC के जवान तैनात रहे, और किसी भी व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई. मीट कारोबारी के बैंक खातों में भारी-भरकम लेनदेन की जानकारी सामने आई है, जिसे संदिग्ध माना जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि इसी कारण वह आयकर विभाग की निगरानी में आए. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह छापेमारी कब तक चलेगी, लेकिन विभाग की टीमें अभी भी संबंधित ठिकानों पर मौजूद हैं और जांच जारी है.

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें