Ghaziabad News : नालों से निकली जहरीली गैस से दौड़ेंगे वाहन, दिल गार्डेन-गार्डेन कर देगा गाजियाबाद का ये कदम

0
Ghaziabad News : नालों से निकली जहरीली गैस से दौड़ेंगे वाहन, दिल गार्डेन-गार्डेन कर देगा गाजियाबाद का ये कदम


Last Updated:

Ghaziabad news in hindi : मिथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी गैसें हवा में घुलकर प्रदूषण फैलाती हैं. अब इन्हीं गैसों को इकट्ठा कर बायो-सीएनजी में बदला जाएगा. इससे निगम को राजस्व का स्रोत भी मिलेगा. गाजियाबाद की पहचान भी हरित शहर के रूप में मजबूत होगी.

प्रदूषण घटेगा, राजस्व बढ़ेगा… नगर निगम का बायो-सीएनजी प्रोजेक्ट लॉन्च

गाजियाबाद. शहर की हवा को साफ रखने और प्रदूषण कम करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने एक नई और सराहनीय पहल की है. डूंडाहेड़ा स्थित 70 एमएलडी एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) में अब हानिकारक गैसों को खत्म कर उनसे बायो-सीएनजी गैस बनाई जाएगी. यह परियोजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की जा रही है जिसे ट्रिपल पी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित किया जाएगा. नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि एसटीपी से निकलने वाली मिथेन और हाइड्रोजन सल्फाइड जैसी गैसें हवा में घुलकर प्रदूषण फैलाती हैं. अब इन्हीं गैसों को विशेष तकनीक से इकट्ठा कर बायो-सीएनजी में बदला जाएगा. यह गैस पूरी तरह पर्यावरण के अनुकूल होगी और निगम के वाहनों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल की जाएगी. यह प्रयास न सिर्फ प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम है बल्कि इससे निगम को राजस्व का स्रोत भी मिलेगा.

कोई खर्चा नहीं

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम पर्यावरण को लेकर लगातार काम कर रहा है. बायो-सीएनजी प्लांट के जरिए वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट से पैदा होने वाली हानिकारक गैसों को उपयोगी बनाया जाएगा. इससे न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि शहर को स्वच्छ ऊर्जा भी मिलेगी. इस प्रोजेक्ट में निगम को किसी भी तरह का खर्च नहीं करना होगा. प्लांट लगाने और चलाने की जिम्मेदारी वी ए टेक वेबग लिमिटेड कंपनी को दी गई है. इसके बदले में निगम को राजस्व प्राप्त होगा. फिलहाल यह एक पायलट प्रोजेक्ट है लेकिन इसके सफल होने के बाद शहर के अन्य एसटीपी पर भी इस मॉडल को अपनाया जाएगा.

बढ़ाया ठोस कदम 

प्लांट तैयार होने में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा. इसके बाद हर दिन करीब 1500 किलो बायो-सीएनजी गैस तैयार की जाएगी. यह गैस नगर निगम के वाहनों में इस्तेमाल की जाएगी जिससे ईंधन की लागत भी कम होगी और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा. डूंडाहेड़ा एसटीपी पर बायो-सीएनजी प्लांट की शुरुआत के साथ नगर निगम ने साफ हवा और हरित ऊर्जा की दिशा में एक और ठोस कदम बढ़ाया है. एक ऐसा कदम जो आने वाले समय में गाजियाबाद की पहचान स्वच्छ और हरित शहर के रूप में और मजबूत करेगा.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

नालों से निकली जहरीली गैस से दौड़ेंगे वाहन, दिल गार्डेन-गार्डेन कर देगा ये कदम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *