Ghaziabad News: बहन के लिए फ्लैट देखने गया भाई, 31वीं फ्लोर से गिरकर मौत, पुलिस ने दोस्त और प्रॉपर्टी एजेंट को हिरासत में लिया
Last Updated:
Ghaziabad Latest News: यूपी के गाजियाबाद में सोसाइटी के 31 वें मंजिल से गिरकर युवक की मौत हो गई. वह अपनी बहन के लिए फ्लैट देखने गया था.
गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के इंद्रापुरम की छाया सोसाइटी में से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां बीते रविवार (12 अक्टूबर) को एक युवक की 31वें मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. इस घटना के बाद हर तरफ हड़कंप मच गया. पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में भी लिया है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
वहीं पुलिस ने सत्यम के दोस्त कार्तिक और प्रॉपर्टी एजेंट सतपाल को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. बताते चलें कि मृतक सत्यम नोएडा सेक्टर-2 में मौजूद आईटी कंपनी में रिसर्च मैनेजर के पद पर कार्यरत था. एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने पूरे मामले को लेकर बताया कि जब सत्यम फ्लैट देखने गया था, उस दौरान उसके पास किसी की कॉल आई थी, तभी उसने अपने दोस्त और प्रॉपर्टी एजेंट को रोककर बालकनी में बात करने लगा. 20 मिनट बाद जब दोस्त कार्तिक और प्रॉपर्टी एजेंट बालकनी गए, तो वहां सत्यम का मोबाइल फोन और चप्पलें मिली और सत्यम नीचे मैदान में गिरा हुआ था.
सत्यम के पिता का नाम प्रदीप त्रिपाठी है और वह ठेकेदार हैं. फरवरी 2025 में सत्यम की बहन श्वेता की शादी बड़े ही धूमधान से हुई थी. बहन और जीजा दोनों ही नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. बहन ने ही सत्यम से कहा था कि वह उसके लिए किराये का एक अच्छा फ्लैट खोज दे. जिसके बाद सत्यम ने साया गोल्ड एवेन्यू में संपर्क किया. यहां पर उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी एजेंट सतपाल से हुई. जिसके बाद रविवार की शाम लगभग छह बजे सत्यम और कार्तिक सतपाल के साथ पहले 24वीं मंजिल पर फ्लैट देखने पहुंचे, जब पसंद नहीं आया तो 31वीं मंजिल पर देखने के लिए गया था.

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें