Ghaziabad News : 8 से 11 नवंबर तक नहीं होगी जमीनों की रजिस्ट्री… करोड़ों का नुकसान, फिर भी सब खुश, जानें कारण

0
Ghaziabad News : 8 से 11 नवंबर तक नहीं होगी जमीनों की रजिस्ट्री… करोड़ों का नुकसान, फिर भी सब खुश, जानें कारण


Last Updated:

Ghaziabad News In Hindi : गाजियाबाद समेत पूरे यूपी में 8 से 11 नवंबर तक रजिस्ट्री से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे. गाजियाबाद में रोजाना औसतन 150 से 200 रजिस्ट्री होती हैं. ऐसे में सरकार को करोड़ों का नुकसान होगा साथ ही जिलें में 1500 लोगों का रोजगार भी प्रभावित होगा. लेकिन लोग अभी भी खुश है. आइए जानते हैं इसका कारण.

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश में 8 से 11 नवंबर तक रजिस्ट्री से जुड़े सभी कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे. यह फैसला पुराने मेघराज क्लाउड सर्वर से नए NGC सर्वर में डेटा ट्रांसफर और सिस्टम अपग्रेडेशन के कारण लिया गया है. इस तकनीकी बदलाव के बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया तेज़ और पारदर्शी बनेगी. एनसीआर से सटे होने के कारण गाजियाबाद में रोजाना सैकड़ों रजिस्ट्री होती हैं. ऐसे में चार दिन रजिस्ट्री बंद रहने से तहसीलों में अधिवक्ताओं, दस्तावेज़ लेखकों और रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

जिले में सदर, मोदीनगर और लोनी तहसीलों के तहत आठ उप-पंजीयक कार्यालय हैं जहां रोजाना औसतन 150 से 200 रजिस्ट्री होती हैं. गाजियाबाद के अधिवक्ताओं का कहना है कि सर्वर अपग्रेड से भविष्य में कामकाज तेज़ और परेशानी-मुक्त हो जाएगा लेकिन फिलहाल चार दिन की बंदी से असुविधा और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा. वहीं अधिकारियों ने अपील की है कि लोग रजिस्ट्री के लिए 11 नवंबर के बाद की तारीख तय करें.

आम लोगों को मिलेगी राहत
अधिवक्ता ओमदत्त कौशिक ने बताया कि यह फैसला बेहद जरूरी था क्योंकि पिछले कुछ समय से सर्वर की दिक्कतों के कारण रजिस्ट्री में पूरा दिन लग जाता था. कई बार सुबह से शाम तक एक रजिस्ट्री ही पूरी नहीं हो पाती थी. उन्होंने कहा कि सर्वर अपडेट से समय की बचत होगी और लोगों को परेशानी से राहत मिलेगी. हालांकि, चार दिन बंद रहने से अधिवक्ता, स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट और लेखक बैनामा को अस्थायी नुकसान होगा लेकिन भविष्य में काम काफी आसान हो जाएगा.

2000 एमबीपीएस तक बढ़ जाएगी स्पीड
अधिवक्ता संजीव कौशिक ने बताया कि सर्वर की स्पीड 500 एमबीपीएस से बढ़ाकर 2000 एमबीपीएस की जा रही है जिससे रजिस्ट्री मात्र आधे घंटे में पूरी हो सकेगी. उन्होंने कहा कि सदर तहसील में प्रतिदिन 250 से 300 रजिस्ट्री होती हैं और यहां करीब 500 अधिवक्ता व 500 दस्तावेज़ लेखक कार्यरत हैं. सर्वर अपग्रेड के चलते चार दिनों में राजस्व और रोजगार दोनों पर असर पड़ेगा लेकिन यह कदम लंबे समय के लिए लाभदायक साबित होगा.

1500 लोगों का रोजगार होगा प्रभावित
अधिवक्ता नितिन डागर ने भी सर्वर अपग्रेड को सराहनीय कदम बताया. उन्होंने कहा कि अक्सर लोग रजिस्ट्री कराने दूर-दराज़ या विदेशों से आते हैं और खराब सर्वर के चलते उन्हें घंटों इंतज़ार करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में रोज़ाना लगभग 350 रजिस्ट्री होती हैं और इससे जुड़े करीब 1500 लोगों का रोजगार प्रभावित रहेगा. हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि जो भी रजिस्ट्री कराना चाहते हैं वे 11 नवंबर के बाद की तारीख चुनें ताकि असुविधा न हो.

ऑस्ट्रेलिया से आए क्लाइंट को करना पड़ा इंतजार
प्रॉपर्टी डीलर अनुज गर्ग ने कहा कि सर्वर अपग्रेड से भविष्य में व्यवसाय पर सकारात्मक असर पड़ेगा. कई बार दो दिन में एक ही रजिस्ट्री पूरी हो पाती थी. आज भी ऑस्ट्रेलिया से आए क्लाइंट को पूरे दिन इंतजार करना पड़ रहा है. अगर सर्वर ठीक हो गया तो यह समस्या खत्म हो जाएगी और कामकाज सुचारू रूप से चल सकेगा. एडीएम सौरभ भट्ट ने बताया कि 8 से 11 नवंबर तक पूरे प्रदेश में रजिस्ट्री कार्य बंद रहेंगे. यह तकनीकी बदलाव नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. सर्वर के अपग्रेड होने से भविष्य में रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिक तेज़ और सुगम होगी.

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

8 से 11 नवंबर तक नहीं होगी जमीनों की रजिस्ट्री! करोड़ों का नुकसान, फिर भी सब..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *