Ghaziabad Three Sister Death Live: मैंने क्यों रोका… ऑनलाइम गेम की लत बनी 3 बहनों का काल, मां का रो-रोकर बुरा हाल
Last Updated:
Ghaziabad Three Sister Suicide News Live: गाजियाबाद जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई है. साहिबाबाद में टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग सगी बहनों ने एक साथ अपनी-अपनी जिंदगी खत्म कर ली. इस स…और पढ़ें
गाजियाबाद सुसाइड केस. (एआई तस्वीर)
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है. पुलिस के मुताबिक, गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया. तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही है. गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ के भारत सिटी का मामला है. पुलिस छानबीन में जुट गई है. इस मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आ रहा है.
February 4, 202610:49 IST
Three Sister Died: पिता ने की थी दो-दो शादी
Ghaziabad Suicide News: जानकारी मिल रही है कि बच्चियों के पिता ने दो शादी की है. दोनों सगी बहन हैं. पहली से कोई बच्चा नहीं हो रहा था इसलिए साली के साथ दूसरी शादी कर ली. जो दूसरी शादी हुई उससे तीन बच्चे हुए. इसी दौरान पहली पत्नी से भी दो बच्चे हो गए. जो तीन बहनों ने खुदकुशी की है उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की जबकि एक पहली की बेटी है. दोनो पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते हैं.
February 4, 202610:47 IST
Ghaziabad News: कोरियाई गेम खेलने की थी लत
Sister Suicide Case News Update: पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों नाबालिग बहनों को कोरियाई गेम खेलने की लत लगी थी, परिजन तीनों को गेम खेलने से मना करते थे. शुरुआती जांच में यही सामने आ रहा है कि गेम खेलने से मना करने पर तीनों बहनें अपने परिजनों से नाराज थी और इसी के चलते खौफनाक कदम उठा लिया. तीनों बहनों ने बीती रात एक साथ नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस की जांच में तीनों नाबालिग बहनों के कोरियन लवर गेमिंग एप खेलने की बात सामने आई है. ये टास्क बेस्ड गेम एप हैं. पुलिस ने तीनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए हैं, मोबाइल की जांच के बाद ही सही बात सामने आएगी. पुलिस ने उनके घर से हाथ से लिखे कुछ पेपर भी मिले हैं. हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.
February 4, 202610:44 IST
Three Sisters Suicide Case: सुसाइड के बाद की देखें तस्वीर
जिस वक्त बालकनी से लड़कियां कुदी उसके तुरंत बाद का कमरे का फोटो सामने आया है. इसमें देख सकते हैं कि किस तरह परिवार की फोटो बिखरी हुई हैं. एक सुसाइड नोट भी मिला है.
