Ghazipur News : कैसे भरें PG कॉलेज स्कॉलरशिप फॉर्म, छोटी सी चूक से नहीं मिलेगा हाथ आया पैसा, ये 11 डॉक्यूमेंट्स जरूरी
Last Updated:
PG College Ghazipur Scholarship : पीजी कॉलेज गाजीपुर में सत्र 2025–26 की छात्रवृत्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार नियमों को लेकर कॉलेज प्रशासन सख्त है. जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. इंदीवर रतन पाठक ने साफ किया है कि फॉर्म भरने में जरा सी भी चूक हुई तो छात्रवृत्ति रुक सकती है. लोकल 18 ने प्रोफेसर पाठक से बात कर जरूरी सावधानियों के बारे में जाना. प्रोफेसर पाठक बताते हैं कि सिर्फ फीस रसीद होने से आप कॉलेज के पक्के छात्र नहीं बन जाते, जब तक समर्थ पोर्टल पर आपका एडमिशन ग्रांट न हो जाए.
गाजीपुर. PG कॉलेज गाजीपुर के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का फॉर्म भरना किसी सिरदर्द से कम नहीं है. एक छोटी सी गलती आपका पूरा पैसा फंसा सकती है. जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. इंदीवर रतन पाठक ने छात्रों को दो-टूक शब्दों में समझाया है कि फॉर्म भरते समय किन बातों का ख्याल रखना है. अगर आप भी स्कॉलरशिप का इंतज़ार कर रहे हैं, तो इस रिपोर्ट को अंत तक गौर से पढ़ें. सबसे पहले यह जान लें कि आपका कोर्स कौन सा है. लोकल 18 से बात करते हुए प्रोफेसर पाठक बताते हैं कि रेगुलर (Aided) वाले छात्र ‘रेगुलर’ ही भरें, लेकिन अगर आपका कोर्स सेल्फ-फाइनेंस (SFS) है, तो कॉलम नंबर 3 में इसे बहुत ध्यान से भरें. गलत कॉलम मतलब सीधे रिजेक्शन. कॉलम नंबर 7 में प्रवेश की तिथि को लेकर बच्चे अक्सर कंफ्यूज रहते हैं. प्रोफेसर साहब कहते हैं कि जिस दिन आपने फीस जमा की थी, वही तारीख डालनी है. अपनी पहली फीस रसीद उठाएं और उस पर लिखी डेट ही फॉर्म में भरें.
एनरोलमेंट नंबर का पेंच
जिन छात्रों का एडमिशन इस बार समर्थ पोर्टल से हुआ है, उनके लिए कॉलम नंबर 9 सबसे जरूरी है. आपको कॉलेज से जो एनरोलमेंट नंबर (पंजीकरण संख्या) मिला है, उसे भरना अनिवार्य है. प्रोफेसर साहब की चेतावनी याद रखें. सिर्फ फीस रसीद होने से आप कॉलेज के पक्के छात्र नहीं बन जाते, जब तक समर्थ पोर्टल पर आपका एडमिशन ग्रांट न हो जाए. सर्टिफिकेट पिता के नाम का होना चाहिए. पिता नहीं हैं तो माता, और दोनों नहीं हैं तो जो आपका गार्जियन है, उनका सर्टिफिकेट लगेगा. प्रोफेसर पाठक के मुताबिक, आपका आय प्रमाण पत्र 3 साल से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए. आज की तारीख से मिलान कर लें, अगर पुराना है तो नया बनवा लें.
ऐसे छात्र भूल जाएं स्कॉलरशिप
यह सबसे कड़ा नियम है ,अगर किसी भी सब्जेक्ट में आपकी बैक (Back Paper) लगी है, तो आप स्कॉलरशिप के लिए पात्र (Eligible) नहीं हैं. साथ ही, तीसरे साल के छात्र फॉर्म के साथ अपनी 5वें सेमेस्टर की मार्कशीट जरूर लगाएं. प्रोफेसर साहब ने छात्रों से अपील की है कि बेवजह कॉलेज के काउंटर पर भीड़ न जुटाएं. काउंटर के पास और कॉलेज के बाहर पूरी लिस्ट चिपकाई गई है कि कौन सा कागज किस नंबर पर लगाना है. कॉलेज के आधिकारिक स्कॉलरशिप ग्रुप को फॉलो करें. जब आपके कोर्स का नंबर आए, तभी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज आएं.
इसी क्रम में लगाएं दस्तावेज
प्रोफेसर पाठक कहते हैं कि फॉर्म जमा करने के लिए 11 जरूरी दस्तावेज इसी क्रम में लगाएं. कॉलेज काउंटर पर फॉर्म जमा करने से पहले इन कागजातों की फोटोकॉपी (छायाप्रति) को नीचे दिए गए क्रम में ही नत्थी (Staple) करें. छात्रवृत्ति फॉर्म (इसके ऊपरी हिस्से पर अपना चालू मोबाइल नंबर जरूर लिखें). फीस रसीद (प्रथम सेमेस्टर और वर्तमान सेमेस्टर, दोनों की रसीद लगाना अनिवार्य है). अंकपत्र (Marksheet) पिछली कक्षा या पिछले दोनों सेमेस्टर का रिजल्ट. हाईस्कूल अंकपत्र (10वीं की मार्कशीट). इंटरमीडिएट अंकपत्र (12वीं की मार्कशीट). आधार कार्ड (जो मोबाइल नंबर से लिंक हो). आय प्रमाण पत्र (पिता/माता या अभिभावक के नाम का)
जाति प्रमाण पत्र (सामान्य वर्ग के छात्रों को छोड़कर बाकी सबके लिए). निवास प्रमाण पत्र (उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होने का प्रमाण). बैंक पासबुक: (आधार सीडिंग और NPCI मैप्ड होना चाहिए. अन्य कागजात: (यदि कोई विशेष कोटा या लागू हो तो)
नोट : सभी दस्तावेजों पर छात्र/छात्रा का हस्ताक्षर (self attested) होना अनिवार्य है. प्रोफेसर पाठक बताते हैं कि प्रथम वर्ष के सभी छात्र ध्यान दें. फॉर्म में नॉन-रिफंडेबल शुल्क भरते समय अपनी फीस रसीद पर लिखी कुल फीस में से 50 रुपये घटाकर ही राशि भरें. यह तकनीकी नियम सभी प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अनिवार्य है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें