Ghazipur News: क्या ऐसे सुधरेगी सरकारी स्कूल की शिक्षा? वायरल वीडियो देख पैरेंट्स का थनका माथा, जमकर किया विरोध

0
Ghazipur News: क्या ऐसे सुधरेगी सरकारी स्कूल की शिक्षा? वायरल वीडियो देख पैरेंट्स का थनका माथा, जमकर किया विरोध


Last Updated:

Ghazipur School Viral Video: गाजीपुर के एक सरकारी स्कूल से चौकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां क्लासरूम में गुरुजी बच्चों के बीच ही सोते हुए पकड़े गए. ये वीडियो मनिहारी ब्लॉक के रंजीतपुर प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गाजीपुर: जिले के मनिहारी ब्लॉक के रंजीतपुर प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शिक्षक क्लासरूम में बच्चों के बीच बैठकर आराम से सोते हुए दिखाई दे रहे हैं. बच्चे क्लास में मौजूद हैं, लेकिन पढ़ाई के बजाय गुरुजी सपनों की दुनिया में खोए हुए दिखे. गांव के किसी व्यक्ति (बच्चे या अभिभावक) ने यह दृश्य देखकर तुरंत वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो देखते ही लोग भड़क उठे और सवाल करने लगे कि आखिर स्कूलों में पढ़ाई का जिम्मा किसके हाथ में है?

लोग क्यों नाराज हैं?

स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि सरकारी स्कूलों के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन कुछ शिक्षकों की लापरवाही से मेहनत पर पानी फिर जाता है. कुछ लोगों ने कहा कि बच्चों का भविष्य कौन संभालेगा, जब गुरुजी ही सो जाएं? वीडियो वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आया. मनिहारी के खंड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार ने कहा, ‘वीडियो की जांच की जा रही है. यदि शिक्षक दोषी मिला तो निश्चित रूप से विभागीय कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी बताया कि स्कूलों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

अगला कदम क्या?

अब शिक्षा विभाग वीडियो की जांच कर रहा है कि आखिर यह कौन शिक्षक था, घटना किस समय की है, क्या यह वीडियो सही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी. गांव के लोगों का कहना है कि अगर ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई हो तो सरकारी स्कूलों का माहौल बदलेगा और शिक्षक भी अपनी जिम्मेदारी महसूस करेंगे.

एक तरफ जहां सरकार, सरकारी स्कूल में शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए तकनीकीकरण और शिक्षकों के लिए नया फ्रेमवर्क जारी कर रही है, यह घटना दिखाती है कि शैक्षिक ढांचे में निगरानी और जवाबदेही की आवश्यकता अभी भी बनी हुई है. एक वीडियो से पूरे तंत्र को जज नहीं किया जा सकता, लेकिन ऐसे मामले यह संकेत जरूर देते हैं कि स्कूलों में नियमित निरीक्षण और पारदर्शिता बढ़ाई जानी चाहिए.

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeajab-gajab

क्या ऐसे सुधरेगी सरकारी स्कूल की शिक्षा? Viral Video देख पैरेंट्स का थनका माथा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *