GK Quiz: दुनिया में कहां होता है सबसे अधिक गन्‍ना, कितने नंबर पर है भारत?

0
GK Quiz: दुनिया में कहां होता है सबसे अधिक गन्‍ना, कितने नंबर पर है भारत?


Trending GK Quiz, General Knowledge: दुनिया में सबसे ज्यादा गन्ना ब्राजील उगाता है. ब्राजील अकेला ही पूरी दुनिया के गन्ने का 32.5 प्रतिशत यानी एक तिहाई से भी ज्यादा पैदा करता है. ब्राजील में बड़े पैमाने पर गन्‍ने की खेती होती है इसके लिए यहां का मौसम भी सही होता है.खेती की मशीनें और तकनीक बहुत अच्छी है और चीनी-इथेनॉल बनाने की फैक्टरियां भी बहुत बड़ी हैं. इसलिए ब्राजील गन्ने का बादशाह है.ब्राजील में गन्ना ज्यादातर दक्षिण-मध्य इलाकों में उगता है.यहां के साओ पाउलो,गोइयास,मिनास गेराइस में गन्‍ने की पैदावार काफी अच्‍छी होती है.यहां की मिट्टी और मौसम गन्ने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है, इसलिए यहां बहुत ज्यादा उपज मिलती है.

गन्ने के बारे में एक नजर में

– फसल का नाम: गन्ना
– सबसे बड़ा उत्पादक: ब्राजील
– दुनिया में हिस्सा: 32.5 प्रतिशत
– मुख्य काम: चीनी बनाना और इथेनॉल (बायोफ्यूल)
– दुनिया में रैंक: नंबर 1

दूसरा नंबर कौन?

दुनिया में गन्ना उत्पादन में दूसरे नंबर पर भारत है. भारत में गन्ना बहुत बड़ी नकदी फसल है. ये लाखों किसानों को रोजगार देता है.चीनी मिलों से भी रोजगार मिलता है.इसके अलावा जागरी, इथेनॉल जैसे उद्योगों को सपोर्ट करता है.

भारत में गन्ना सबसे ज्यादा कहां उगता है?

भारत में सबसे ज्यादा गन्‍ना उत्तर प्रदेश में होता है.यहां की मिट्टी काफी उपजाऊ है और पानी की अच्छी व्यवस्था है इसलिए यहां गन्‍ने की फसल अच्‍छी होती है.इसके अलावा महाराष्ट्र,कर्नाटक,तमिलनाडु,बिहार,आंध्र प्रदेश में भी गन्‍ने की पैदावार काफी अच्‍छी होती है.उत्तर प्रदेश अकेला ही भारत के कुल गन्ने का बहुत बड़ा हिस्सा देता है.

गन्ने का इस्तेमाल कहां-कहां होता है?

गन्ना सिर्फ चीनी के लिए नहीं है. इसके कई काम हैं जैसे चीनी बनाना,जागरी (गुड़)बनाना तो है ही इसके अलावा गुड़ की शीर शराब और दूसरे प्रोडक्ट्स बनाने में काम आते हैं.इसके अलावा इथेनॉल को पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों के लिए काम आता है. गन्‍ने का बगास यानी बचा हुआ रेशा बिजली और कागज बनाने के काम आता है.

ब्राजील की अर्थव्यवस्था में गन्ने का रोल

ब्राजील में गन्ना सिर्फ खेती नहीं, बल्कि बहुत बड़ी कमाई का स्रोत है:
– चीनी बनाने की इंडस्ट्री चलती है.
– इथेनॉल बायोफ्यूल बनता है जिससे पेट्रोल पर कम निर्भर रहना पड़ता है.
– लाखों लोगों को नौकरी मिलती है.
– चीनी का बहुत बड़ा निर्यात होता है.इससे देश को विदेशी मुद्रा आती है.
– नवीकरणीय ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी)में ब्राजील दुनिया में आगे है.

ब्राजील के गन्ने का दुनिया पर असर

ब्राजील का गन्ना दुनिया की चीनी की कीमतों को स्थिर रखता है. साथ ही ब्राजील इथेनॉल का बड़ा निर्यातक है जो पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार पर असर डालता है.

ब्राजील के बारे में कुछ मजेदार बातें

– ब्राजील दूसरे देशों से बहुत ज्यादा आगे है. दशकों से नंबर 1 बना हुआ है.
– बायोफ्यूल में दुनिया का लीडर:गन्ने से इथेनॉल बनाकर गाड़ियां चलाता है.
– खेती में हाई टेक्नोलॉजी: मशीनें और रिसर्च से प्रति हेक्टेयर सबसे ज्यादा गन्ना मिलता है.
– चीनी का बड़ा एक्सपोर्टर: ब्राजील की वजह से दुनिया में चीनी की कीमतें प्रभावित होती हैं.
– मौसम का फायदा:यहां साल भर अच्छा मौसम रहता है.बारिश भी भरपूर होती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों