Gold Silver Price: करवा चौथ पर 1100 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट सोना, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए आज के ताजा रेट

0
Gold Silver Price: करवा चौथ पर 1100 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट सोना, चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए आज के ताजा रेट


UP Gold Silver Price Today (सोने चांदी के भाव आज 10 अक्टूबर का): करवा चौथ पर सर्राफा बाजार से अच्छी खबर सामने आई है. लगातार बढ़ती सोने की कीमतें आज, 10 अक्टूबर में गिरावट दर्ज की गईं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार 10 अक्टूबर को सोना 1815 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया. वहीं, वाराणसी और मेरठ में भी सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है. इसके उलट, चांदी के भाव सातवें आसमान को छू रहे हैं.

वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1100 रुपए प्रति 10 ग्राम लुढ़कर 1,22,440 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं, 9 अक्टूबर को इसका भाव 1,23,540 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इसके अलावा, शुक्रवार को लखनऊ में सोना 1815 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,24,415 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, मेरठ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,425 रुपए प्रति 10 ग्राम रही.

1050 रुपए सस्ता हुआ 22 कैरेट सोना
वाराणसी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 22 कैरेट सोने की कीमत में 1050 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई, जिसके बाद इसकी कीमत 1,12,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले, 9 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,13,250 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत भी 820 रुपए गिरकर 91,870 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई.

बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ी चांदी
10 अक्टूबर को चांदी की कीमत में बड़ी तेजी आई है. सर्राफा बाजार खुलते ही शुक्रवार को चांदी 3000 रुपए प्रति किलो बढ़कर 1,64,000 रुपए प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. इसके पहले, 9 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,61,000 रुपए प्रति किलो थी.

जारी रहेगा उतार-चढ़ाव
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने बताया कि सोने की कीमतों में लगातार तेजी के बीच अब थोड़ी गिरावट आई है. हालांकि, उम्मीद है कि फिर से कीमतों में तेजी देखने को मिलेगी. वहीं, इन दिनों चांदी नए रिकॉर्ड स्तर को कायम कर रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *