Gold Silver Price: दिवाली से पहले यूपी में सोना बेकाबू! लखनऊ में 2000 के पार, एक क्लिक जाने 8 अक्टूबर के ताजा रेट

0
Gold Silver Price: दिवाली से पहले यूपी में सोना बेकाबू! लखनऊ में 2000 के पार, एक क्लिक जाने 8 अक्टूबर के ताजा रेट


UP Gold Silver Price Today (सोने चांदी के भाव आज 08 अक्टूबर का): फेस्टिव सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लंबी उछाल का दौर जारी है. 8 अक्टूबर (बुधवार) को यूपी की राजधानी लखनऊ में सोने की कीमत में तूफानी तेजी देखने को मिली है. लखनऊ में आज सोना 2005 रुपए प्रति 10 ग्राम का बड़ा उछाल आया है. वहीं, वाराणसी और मेरठ में भी सोने की कीमतें बढ़ी हैं. इसके अलावा, अगर बात करें चांदी की तो आज फिलहाल उसके भाव बाजार में स्थिर हैं.

8 अक्टूबर को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1250 रुपए प्रति 10 ग्राम उछलकर 1,23,320 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं 7 अक्टूबर को इसका भाव 1,22,070 रुपए प्रति 10 ग्राम था. बुधवार को लखनऊ में सोना 2005 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के बाद 1,25,675 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं, मेरठ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,685 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो अपने आप में नया रिकॉर्ड है.

1050 रुपए महंगा हुआ 22 कैरेट का भाव
बुधवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत में 1050 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई, जिसके बाद इसकी कीमत 1,13,050 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 7 अक्टूबर को इसकी कीमत 1,12,000 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत भी आज बाजार में 860 रुपए चढ़कर 92,530 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई.

सातवें आसमान पर पहुंचा सोना, चांदी स्थिर
8 अक्टूबर को चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। सर्राफा बाजार खुलने के साथ बुधवार को चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया। आज बाजार में उसका भाव 1,57,000 रुपये प्रति किलो रहा, जो 7 अक्टूबर को भी यही था।

दिवाली तक और बढ़ेगा सोना
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोने की कीमतों में जिस तरह तेजी का दौर जारी है, दिवाली तक सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है। फिलहाल इसके भाव में कमी आने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *