Gold Silver Price Today in Varanasi: सोने की कीमतों में फिर उछाल, चांदी के ठहरे भाव, यहां चेक करिए कीमत

0
Gold Silver Price Today in Varanasi: सोने की कीमतों में फिर उछाल, चांदी के ठहरे भाव, यहां चेक करिए कीमत


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Gold Silver Price Today: वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि फरवरी महीने में सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. ऐसे में सोना फिर उछलकर अब ऑल टाइम हाई लेबल की ओर बढ़ रहा है.

सोने की कीमतों में उछाल

हाइलाइट्स

  • सोने की कीमत 87210 रुपये प्रति 10 ग्राम हुई.
  • चांदी की कीमत 99400 रुपये प्रति किलो स्थिर रही.
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 65430 रुपये प्रति 10 ग्राम हुई.

वाराणसी: फरवरी महीने में लगातार सोने की चमक बढ़ रही है. बीते 45 दिनों में सोना 9000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है. इस बीच उम्मीद है कि सोने की यह चमक फिलहाल बरकरार रहेगी. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमतो में भी 5000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.
14 फरवरी (शुक्रवार) को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 87210 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. इसके पहले 13 फरवरी को इसका भाव 86810 रुपये था. वहीं बात 22 कैरेट सोने के कीमत की करें तो बाजार में उसकी कीमत 400 रुपये बढ़ने के बाद 79950 रुपये हो गई.वहीं 13 फरवरी को इसका भाव 79550 रुपये था.

340 रुपये महंगा हुआ 18 कैरेट सोने का भाव 

इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने की करें तो शुक्रवार को बाजार में उसकी कीमत 340 रुपये बढ़कर 65430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.बता दें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए.24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है.इसके खरीदते समय हॉलमार्क भी देखना चाहिए.बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं खरीदना चाहिए.

चांदी के भाव स्थिर

सोने के अलावा बात चांदी के कीमत की करें तो शुक्रवार को उसकी कीमत स्थिर बनी रही.बाजार खुलने के साथ चांदी की कीमत 99400 रुपये प्रति किलो रही. इसके पहले 13 फरवरी को भी इसकी यही कीमत थी.

सोना फिर महंगा

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी ने बताया कि फरवरी महीने में सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है.ऐसे में सोना फिर उछलकर अब ऑल टाइम हाई लेबल की ओर बढ़ रहा है.उम्मीद है फरवरी महीने के बाद इसमें कुछ कमी आ सकती है.

homeuttar-pradesh

सोने की कीमतों में फिर उछाल, चांदी के ठहरे भाव चेक करें आज की कीमत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *