Gorakhpur Murder Case LIVE: लव मैरिज के बाद पत्नी संग मिलकर प्रेमिका को दी खौफनाक मौत.. गोरखपुर ब्लाइंड मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा

0
Gorakhpur Murder Case LIVE: लव मैरिज के बाद पत्नी संग मिलकर प्रेमिका को दी खौफनाक मौत.. गोरखपुर ब्लाइंड मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा


Last Updated:

Gorakhpur Crime News Update LIVE: यूपी के गोरखपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, मुंबई की रहने वाली युवती पूजा की हत्या उसके ही प्रेमी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी. हत्या के बाद शव की पहचान मिटाने के लिए उसका चेहरा ईंट से कुचला गया और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया. पुलिस ने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल की मदद से 48 घंटे में इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया है. मामले की पूरी जानकारी गोरखपुर पुलिस आगामी प्रेसवार्ता में देगे. अपडेट के लिए जुड़े रहे लाइव में.

गोरखपुर हत्याकांड.

गोरखपुर. यूपी में गोरखपुर पुलिस ने महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है. फिलहाल गोरखपुर पुलिस इस संबंध में प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करेगी. पुलिस का दावा है कि प्रेम विवाह करने वाली मुंबई की रहने वाली युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी. जबकि शव को ठिकाने लगाने में दोस्त ने उसका साथ दिया था. पहचान छिपाने की खातिर हत्या के बाद युवती का सिर ईंट से कूंचा गया था और शव को निर्वस्त्र कर झाड़ियों में फेंक कर हत्यारोपी फरार हुए थे. पीपीगंज पुलिस ने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल की मदल से 48 घंटे में ब्लांइड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा किया है. हालांकि की औपचारिक तौर पर पुलिस प्रेस वार्ता के दौरान इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करेगी.

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम विवाह हत्या की वजह बना है. मृतका की पहचान पूजा, निवासी मुंबई के तौर पर हुई है. पुलिस के अनुसार पूजा और आरोपी युवक के बीच मुंबई में प्रेम प्रसंग हुआ था. जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह किया था. जबकि युवक की 15 साल पहले शादी हो गई थी. मुंबई में प्रेम विवाह के बाद पूजा अपने प्रेमी के पैतृक गांव आ गई, पहले तो युवक नहीं चाहता था कि वह यहां रहे, लेकिन दवाब में उसे रखना पड़ा ग्रामीण परिवेश में आने के बाद दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगे.

आपसी कलह इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर पूजा की हत्या की साजिश रच डाली. बेरहमी से की गई हत्या, शव की पहचान मिटाने की कोशिश को लेकर पूजा के चेहरे को ईंट से कुचल दिया गया, इसके बाद उसके कपड़े उतार दिए गए और शव को एक स्कूटी पर रखकर पीपीगंज थाना क्षेत्र में गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया. पुलिस के मुताबिक शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की.

पीपीगंज कस्बे में स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने लगे कैमरे में लिए सबसे अहम कड़ी साबित हुई. तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची. अयोध्या से गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को गोरखपुर लाया जा रहा है. फिलहाल गोरखपुर पुलिस इस संबंध में प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा करेगी. लेकिन प्रेमी द्वारा पत्नी के साथ मिलकर मुंबई की युवती की हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी मची है.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

LIVE: गोरखपुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी संग मिलकर प्रेमिका की हत्या



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *