Gorakhpur News : आलू पर पेंट, सिरेमिक और कॉस्मेटिक वाला रंग… जांच में हुआ खुलासा! जानें कहां से आया था माल?

0
Gorakhpur News : आलू पर पेंट, सिरेमिक और कॉस्मेटिक वाला रंग… जांच में हुआ खुलासा! जानें कहां से आया था माल?


Last Updated:

Gorakhpur News : महोबा मंडी में बिक रहे आलू पर जहरीले रंग का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है. जांच में सामने आया कि इन आलुओं पर पेंट, सिरेमिक और कॉस्मेटिक में इस्तेमाल होने वाला रंग लगाया गया था . हालांकि फूड विभाग की टीम ने तुरंत सैंपल जब्त कर जांच शुरू कर दी है. सवाल यह है कि आखिर ये जहरीला माल आया कहां से?

गोरखपुर : महेवा मंडी में पकड़े गए रंगे हुए आलू के सैंपल की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, आलू को ‘आयरन ऑक्साइड (Iron Oxide) से रंगा गया था, जो पेंट, सिरेमिक और कॉस्मेटिक में इस्तेमाल होने वाला रसायन है. इस रसायन का उपयोग खाने की वस्तुओं पर करना बेहद खतरनाक माना जाता है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फर्रुखाबाद और कानपुर से लाए गए 2 ट्रक आलू (लगभग 200 बोरी) को असुरक्षित पाया था. विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें ‘नष्ट करने का निर्णय लिया. अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के रंगीन आलू का सेवन करने से लिवर, किडनी और पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है.

जांच में यह भी सामने आया था कि कुछ व्यापारियों ने ‘सील तोड़कर जब्त आलू को बेच दिया था. इस पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है और यह जांच की जा रही है कि सील तोड़ने के बाद कितनी मात्रा में आलू बाजार में बेचे गए. विभागीय टीम ने रिपोर्ट में लिखा है कि इस तरह के रसायन वाले आलू का सेवन लंबे समय तक करने से शरीर में धातु जम सकती है, जिससे गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.

छिलका उतारने के बाद भी घातक
एक्सपर्ट के अनुसार, आयरन ऑक्साइड का प्रयोग केवल औद्योगिक चीजों में होता है, खाद्य वस्तुओं पर इसका इस्तेमाल प्रतिबंधित है. वहीं, गृह विज्ञान विभाग के प्रोफेसर भी बताते है कि रसायन आलू की ऊपरी परत के अंदर तक पहुंच जाता है, इसलिए ‘छिलका उतारने के बाद भी यह सुरक्षित नहीं हो पाता.

व्यापारियों को दी गई चेतावनी
फूड इंस्पेक्टर सुधीर सिंह बताते हैं कि फूड डिपार्मेंट ने गोरखपुर महवा मंडी के सचिव वह व्यापारियों से कहा है कि भविष्य में अगर किसी रंगीन या संदिग्ध आलू की खेप मंडी में आती है तो फूड डिपार्मेंट को सूचित किया जाए. विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी व्यापारी को इस तरह की गतिविधि में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ केस भी दर्ज किया जाएगा.

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

आलू पर पेंट, सिरेमिक और कॉस्मेटिक वाला रंग… जांच में हुआ खुलासा!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *