Gorakhpur News : गोरखपुर में 120 लोगों की चमकी किस्मत, खुद सीएम योगी ने सौंपी चाबी, जानें माजरा

0
Gorakhpur News : गोरखपुर में 120 लोगों की चमकी किस्मत, खुद सीएम योगी ने सौंपी चाबी, जानें माजरा


Last Updated:

Gorakhpur latest news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाबी वितरण समारोह से पहले फ्लैट्स का अंतिम निरीक्षण भी किया. GDA ने ‘पाम पैराडाइज’ योजना के तहत ई-लॉटरी में असफल रहे आवेदकों को उनका पंजीकरण शुल्क वापस कर दिया है.

गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर को बड़ा तोहफा दिया. उन्होंने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की लगभग 118 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने देवरिया बाईपास रोड स्थित ‘पाम पैराडाइज’ आवासीय योजना के 120 पात्र लाभार्थियों को उनके LIG और EWS फ्लैट्स की चाबी और कब्जा भी सौंपा. मुख्यमंत्री ने चाबी वितरण समारोह से पहले फ्लैट्स का अंतिम निरीक्षण भी किया, जिसकी तैयारी GDA उपाध्यक्ष आनंदवर्धन और दूसरे अधिकारियों की निगरानी में पूरी की गई है.

शहरवासियों को मिला ये खास तोहफा

इंदिरा बाल विहार में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण. रामगढ़ताल रिंग रोड फेज-2 पर रिटेनिंग वॉल और डेकोरेटिव लाइटिंग का कार्य. रामगढ़ताल में एक और नई जेटी का निर्माण.
राप्तीनगर विस्तार आवासीय परियोजना के ऊपर से गुजर रही 132 केवी टावर लाइन की शिफ्टिंग. देवरिया रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने स्मार्ट पार्किंग का निर्माण.

आवेदकों को लौटाए गए इतने करोड़

GDA ने ‘पाम पैराडाइज’ योजना के तहत आयोजित ई-लॉटरी में असफल रहे आवेदकों को उनकी पंजीकरण शुल्क की धनराशि भी वापस कर दी है. GDA अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार तक कुल 9,213 असफल आवेदकों के खातों में धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है. इस योजना में कुल 9,333 आवेदकों ने आवेदन किया था, जिनमें से केवल 120 आवेदकों को ही फ्लैट आवंटित किए गए. शेष 9,213 आवेदकों को 47 करोड़ रुपये की पंजीकरण राशि लौटाई गई. LIG फ्लैट के लिए, 1,08,000, EWS फ्लैट के लिए, 54,000 एससी, एसटी और सीनियर सिटीजन आवेदकों के लिए यह राशि आधी निर्धारित की गई थी.

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास गोरखपुर के विकास की गति को और तेज करेगा. शहर के निवासियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा. शहर वालों के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है. लंबे समय के बाद कई लोगों के घर का सपना साकार हो गया.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

गोरखपुर में 120 लोगों की चमकी किस्मत, खुद सीएम योगी ने सौंपी चाबी, जानें माजरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *