Gorakhpur News : गोरखपुर का सारा वायु प्रदूषण सोखने की तैयारी, 49 करोड़ का ये कदम वाकई कमाल

0
Gorakhpur News : गोरखपुर का सारा वायु प्रदूषण सोखने की तैयारी, 49 करोड़ का ये कदम वाकई कमाल


Last Updated:

Ecological Park : वायु प्रदूषण दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. जिस तेजी से ये बढ़ रहा है, आने वाले समय में सबसे बड़ी मुसीबत बनकर सामने आएगा. इससे निपटने के अभी ही उपाय करने होंगे. गोरखपुर नगर निगम इसके लिए आगे आया है. उसके इस कदम से कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को घटाने और पर्यावरणीय असंतुलन को सुधारने में मदद मिलेगी.

गोरखपुर. वायु प्रदूषण से देश का शायद ही कोई शहर बच पाया है. यूपी का गोरखपुर भी उनमें से एक है. शहर को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए नगर निगम अब एक नई पहल करने जा रहा है. महेसरा क्षेत्र में करीब 25 एकड़ भूमि पर बनने वाला इकोलॉजिकल (स्पॉन्ज) पार्क गोरखपुर के पर्यावरण को नया जीवन देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है. यह परियोजना नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) के तहत शुरू की जा रही है, जिसका उद्देश्य शहर की वायु गुणवत्ता सुधारना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है. करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क न सिर्फ हरियाली बढ़ाएगा, बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को घटाने और पर्यावरणीय असंतुलन को सुधारने में भी अहम भूमिका निभाएगा.

दूसरा काम ये होगा

नगर निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें फिलहाल चार फर्मों ने रुचि दिखाई है. मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि टेंडर पूरा होते ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा. इस पार्क का डिजाइन इसे विशेष बनाता है. इसे ऐसा तैयार किया जा रहा है कि, यह वर्षा जल के प्राकृतिक प्रबंधन (रेनवॉटर मैनेजमेंट) में मदद करेगा. इससे भूजल स्तर में सुधार आएगा और आसपास के इलाकों में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी. पार्क में विविध प्रजातियों के पौधे, झाड़ियां और घास लगाई जाएंगी ताकि जैव विविधता को संरक्षित रखा जा सके.

पीढ़ियों के लिए मैसेज

पार्क में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए नेचर ट्रेल, ओपन एयर क्लासरूम और अवेयरनेस जोन भी बनाए जाएंगे. यहां विद्यार्थियों और नागरिकों के लिए प्राकृतिक संरक्षण पर शिक्षात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. नगर निगम का यह कदम न सिर्फ शहर के सौंदर्य में इजाफा करेगा, बल्कि आने वाले समय में गोरखपुर को “ग्रीन सिटी” के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में भी मददगार साबित होगा. यह पार्क आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण की सीख और स्वच्छ हवा की सौगात दोनों देगा.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

गोरखपुर का सारा वायु प्रदूषण सोखने की तैयारी, 49 करोड़ का ये कदम वाकई कमाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *