Govardhan Puja 2025: क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा, क्या है दूसरा नाम, ये 10 बातें जानते हैं आप?
Govardhan Puja 2025: आज गोवर्धन पूजा है.हर साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा होती है. ये पर्व भगवान कृष्ण, प्रकृति और गायों के प्रति आभार का प्रतीक है. अगर आइए आपको इस त्योहार के बारे में सवाल जवाब के माध्यम से कुछ खास बातें बताते हैं.
जवाब: भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के गुस्से और बारिश से बचाया था इसलिए इस दिन प्रकृति और कृष्ण जी के प्रति शुक्रिया अदा करने के लिए गोवर्धन पूजा होती है.
2. सवाल: गोवर्धन पूजा कब मनाई जाती है?
जवाब: ये पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है यानी दिवाली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है.
3. सवाल: गोवर्धन पूजा का दूसरा नाम क्या है?
जवाब: इसे अन्नकूट पर्व भी कहते हैं, क्योंकि इस दिन ढेर सारे पकवानों का भोग लगाया जाता है.
4. सवाल: इस पूजा में किन-किन की पूजा होती है?
जवाब: गोवर्धन पूजा में भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गाय माता की पूजा की जाती है.
5. सवाल: गोवर्धन पर्वत को और किस नाम से जानते हैं?
जवाब: गोवर्धन पर्वत को गिरिराज महाराज भी कहा जाता है जो ब्रजवासियों के लिए पवित्र है.
6. सवाल: पूजा के लिए गोवर्धन की मूर्ति कैसे बनाते हैं?
जवाब: पहले जगह को साफ करके गंगाजल छिड़कें. फिर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं. इसके पास गाय, बछड़े और ग्वालिन की छोटी मूर्तियां या आकृतियां रखें.
7. सवाल: गोवर्धन पूजा की सही विधि क्या है?
जवाब: दीपक जलाकर भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करें.धूप, फूल, फल और मिठाई चढ़ाएं. पर्वत की नाभि पर दूध, दही और गंगाजल से भोग लगाएं. आखिर में गोवर्धन की सात बार परिक्रमा करें.
8. सवाल: गोवर्धन पूजा में खास भोग क्या होता है?
जवाब: इस दिन अन्नकूट भोग लगता है जिसमें दाल,चावल,सब्जी,खीर और कई तरह के पकवान शामिल होते हैं. ये भोग प्रकृति और कृष्ण जी को समर्पित होता है.
9. सवाल: पूजा के बाद क्या करना चाहिए?
जवाब: पूजा के बाद अन्नकूट का भोग प्रसाद के तौर पर बांट दें.गोबर से बनी गोवर्धन की आकृति को पवित्र जगह पर या पौधों की जड़ों में दबा दें.
10. सवाल: गोवर्धन पूजा में किन बातों का ध्यान रखें?
जवाब: इस दिन काले या नीले कपड़े न पहनें. मांस-मदिरा से दूर रहें और पेड़-पौधों को नुकसान न पहुंचाएं. सात्विक रहकर पूजा करें.गोवर्धन पूजा ब्रज खासकर मथुरा और वृंदावन में आज भी धूमधाम से मनाई जाती है.