Green Chilli: कम समय, ज्यादा तुड़ाई…, मिर्च की खेती में बंपर मुनाफा, जेब में हर महीने आएंगे लाखों, जानिए जुगाड़

0
Green Chilli: कम समय, ज्यादा तुड़ाई…, मिर्च की खेती में बंपर मुनाफा, जेब में हर महीने आएंगे लाखों, जानिए जुगाड़


Last Updated:

Green Chilli Benefits: हरी मिर्च की खेती कम समय में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल मानी जाती है. शाहजहांपुर के विशेषज्ञों के अनुसार, अक्टूबर में इसकी रोपाई करके किसान बार-बार तुड़ाई से अच्छी कमाई कर सकते हैं. सही उर्वरक प्रबंधन, पौध की गुणवत्ता और देखभाल के साथ किसान इस फसल से हर महीने आमदनी पा सकते हैं. जानिए इस लेख में हरी मिर्च की खेती का सही समय, तरीका और मुनाफे का गणित…

Green Chilli Benefits: हरी मिर्च का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. चाहे सलाद हो, सब्जी हो या अचार- हरी मिर्च हर रसोई की जरूरत है. इसकी बाजार में हमेशा मांग बनी रहती है. ऐसे में अगर किसान अक्टूबर के महीने में इसकी फसल लगाएं, तो वे कम समय में अच्छा उत्पादन और मुनाफा कमा सकते हैं. हरी मिर्च की फसल कम समय में तैयार हो जाती है और इसकी तुड़ाई कई बार की जाती है, जिससे लंबे समय तक कमाई के अवसर मिलते हैं.

एक बार रोपाई, बार-बार कमाई
जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि हरी मिर्च की खेती से किसानों को बाजार में अच्छा भाव मिलता है. इसकी खास बात यह है कि एक बार रोपाई करने के बाद कई बार तुड़ाई की जा सकती है, जिससे किसान बार-बार आमदनी ले सकते हैं.

उर्वरक प्रबंधन है जरूरी
हरी मिर्च की अच्छी पैदावार के लिए खेत की गहरी जुताई जरूरी है. अंतिम जुताई के समय 20 से 25 टन प्रति हेक्टेयर सड़ी हुई गोबर की खाद मिट्टी में मिला देनी चाहिए. इसके साथ-साथ रासायनिक उर्वरकों का भी उपयोग करें…
– नाइट्रोजन: 50–60 किलोग्राम
– पोटाश: 60 किलोग्राम
– फास्फोरस: 60–70 किलोग्राम

इन उर्वरकों को मिट्टी में अच्छी तरह मिलाकर खेत को समतल कर लेना चाहिए.

कैसे करें पौध की रोपाई?
खेत तैयार करने के बाद कूड़ (Raised Beds) तैयार करें और उसी पर पौधों की रोपाई करें. रोपाई के लिए 5 से 6 सप्ताह पुरानी पौध का चयन करें. पौध लगाने के तुरंत बाद हल्की सिंचाई करें. इससे पौधों की अच्छी ग्रोथ होगी और उत्पादन बेहतर होगा.

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

homeagriculture

कम समय, ज्यादा तुड़ाई…, मिर्च की खेती में बंपर मुनाफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *