Hair Fall: हेयर फॉल का कारण सिर्फ तनाव नहीं, जानें क्या है एलोपेशिया एरियाटा
Last Updated:
बाल झड़ना आजकल आम समस्या बन गई है, लेकिन इसे हल्के में लेना सही नहीं है. कभी-कभी हेयर फॉल सिर्फ सौंदर्य का मुद्दा नहीं होता, बल्कि यह एलोपेशिया एरियाटा जैसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है. अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह सिर, दाढ़ी और आइब्रो के बालों को भी प्रभावित कर सकती है.
बाल झड़ने की समस्या आम है और कई लोगों को हेयर फॉल का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है. इसके पीछे अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं. उदाहरण के लिए, एलोपेशिया एरियाटा नामक बीमारी में धीरे-धीरे बाल गिरने लगते हैं.

अगर आपको भी हेयर फॉल की समस्या है तो थोड़ा सावधान रहें. कभी-कभी हेयर फॉल के साथ सिर पर गोल निशान बन जाते हैं, जहां बाल झड़ने लगते हैं और यह धीरे-धीरे बढ़ता है. यह एलोपेशिया एरियाटा नामक बीमारी हो सकती है.

अगर आपको भी हेयर फॉल है और आपकी दाढ़ी पर गोल निशान बन रहे हैं, जहां से बाल झड़ रहे हैं, तो यह एलोपेशिया एरियाटा बीमारी हो सकती है. इसमें धीरे-धीरे पूरी दाढ़ी, सिर के बाल और आइब्रो के बाल भी गिर सकते हैं. इसलिए इसका इलाज तुरंत शुरू कर देना चाहिए.

हेयर फॉल के साथ होने वाली एलोपेशिया एरियाटा एक ऐसी बीमारी है जो पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है. शरीर में विटामिन और कैल्शियम की कमी के चलते यह लक्षण दिखाई देने लगते हैं. लेकिन, सही इलाज के बाद यह समस्या ठीक भी हो सकती है.

अगर आपको भी बॉडी पर कहीं भी ऐसे निशान दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। हेयर फॉल एक आम समस्या है, लेकिन इसके पीछे एलोपेशिया एरियाटा जैसी बीमारी भी छिपी हो सकती है. इसलिए स्किन एक्सपर्ट से तुरंत संपर्क कर इसका इलाज शुरू कर देना चाहिए.