Husbandry tips : इस जोरदार ट्रिक से पशुओं को छू भी नहीं पाएगी ठंड, बीमारियां भी रहेंगी दूर

0
Husbandry tips : इस जोरदार ट्रिक से पशुओं को छू भी नहीं पाएगी ठंड, बीमारियां भी रहेंगी दूर


Last Updated:

Animal husbandry in winter tips : सर्दियां शुरू हो चुकी हैं. ये मौसम पशु पालकों के लिए चुनौती बनकर आता है. थोड़ी सी चूक पशुओं की जान ले सकती है. सर्दियों में दुधारू पशुओं को दुग्ध उत्पादन घट जाता है. बीमारियां ज्यादा लगती हैं. पशुपालक के लिए यह मौसम सजगता की परीक्षा होता है, जिसे थोड़ी सतर्कता और देखभाल से पार किया जा सकता है.

रायबरेली. सर्दियों का मौसम जहां इंसानों के लिए राहत लेकर आता है, पशुपालकों के लिए यह चुनौती साबित होता है. ठंड के मौसम में पशुओं की सही देखभाल न की जाए तो दूध उत्पादन में कमी, बीमारियों का खतरा और यहां तक की मौत तक की स्थिति बन सकती है. ऐसे में किसानों और पशुपालकों को पहले से सतर्क रहना चाहिए ताकि उनके पशु सुरक्षित और स्वस्थ रहें. पशु चिकित्सा के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले रायबरेली जिले के राजकीय पशु चिकित्सालय शिवगढ़ के पशु चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत वर्मा (एमवीएससी मथुरा) लोकल 18 से बताते हैं कि सर्दियों में पशुओं की सुरक्षा और देखभाल पर विशेष ध्यान देने से न केवल उनकी सेहत बेहतर रहती है बल्कि उत्पादन क्षमता भी बरकरार रहती है. एक जिम्मेदार पशुपालक के लिए यह मौसम सजगता की परीक्षा होता है, जिसे थोड़ी सतर्कता और देखभाल से सफलतापूर्वक पार किया जा सकता है.

सबसे पहले करें ये काम 

इंद्रजीत वर्मा के मुताबिक, सबसे पहले पशुओं को ठंड से बचाने के लिए उनके बाड़े को गर्म और सूखा रखना जरूरी है. सर्दियों में खुले में बांधने से बचें और बाड़े की दीवारों पर बोरियां, प्लास्टिक शीट या तिरपाल लगाकर ठंडी हवा के प्रवेश को रोकें. बिछावन के लिए सूखी भूसी, फूस या पुराने बोरे का उपयोग करें ताकि पशु जमीन की नमी से दूर रहें. हर सुबह और शाम बिछावन की सफाई कर ताजा सामग्री डालना भी जरूरी है.

पिलाएं इसे

इस मौसम में पशुओं को गुनगुना पानी पिलाना चाहिए. ठंडा पानी पीने से उन्हें गले और श्वसन से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं. पशुओं के आहार में ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ जैसे गुड़, चोकर, सरसों की खल और हरा चारा शामिल करना चाहिए. इससे उन्हें ठंड से लड़ने के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिलती है. सर्दियों में खुर और त्वचा की बीमारियां भी आम होती हैं. इसलिए पशुओं को नियमित रूप से साफ-सुथरा रखना, उनके बालों की कंघी करना और धूप में बैठाना फायदेमंद रहता है. धूप में बैठने से शरीर में विटामिन-डी की मात्रा बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. अगर दूध देने वाले पशु हैं तो ठंड के कारण दूध उत्पादन पर असर पड़ सकता है. ऐसे में संतुलित आहार देना और ठंडी हवाओं से बचाव करना बेहद जरूरी है. टीकाकरण और कीड़े मारने की दवाएं समय पर देना न भूलें.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

homeagriculture

इस जोरदार ट्रिक से पशुओं को छू भी नहीं पाएगी ठंड, बीमारियां भी रहेंगी दूर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *