IIT BHU से इंजीनियरिंग, पहली बार में पास की UPPSC PCS, अब UGC के चक्कर में हो गए सस्पेंड
Last Updated:
UGC Bill Controversy 2026, UGC new rules, UGC Protest: यूजीसी के नए नियम और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर अपने पद से इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है. अलंकार अग्निहोत्री के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया लिहाजा उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियां भी निभाईं और UPPSC PCS की परीक्षा भी पास की. अलंकार ने 10 साल तक आईटी सेक्टर में नौकरी भी किया.उनकी कहानी तमाम युवाओं के लिए एक मिसाल है.आइए आपको अलंकार की पूरी कहानी बताते हैं…
Alankar Agnihotri pcs officer Bareilly city magistrate: 12वीं में भी रहे हैं टॉपर
अलंकार का जन्म कानपुर में हुआ. 1998 में यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में उन्हें 21वां स्थान मिला था.जिसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (IIT BHU) से बीटेक किया. पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने आईटी सेक्टर में जॉब शुरू की और 10 साल तक कंसल्टेंसी की. इस दौरान उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं.छोटे भाइयों को पढाया लिखाया और फिर बहन की शादी की.2014 में जब सब कुछ संभल गया तो उन्होंने नौकरी छोड़कर UPPSC PCS की तैयारी शुरू कर दी.
Alankar Agnihotri Biography, UPPSC PCS: पहली बार में कर लिया PCS पास
अलंकार ने पहले ही अटेम्प्ट में UPPSC PCS 2019 परीक्षा पास की और 15वीं रैंक हासिल की.20 मिनट के इंटरव्यू में उनसे कई सवाल पूछे गए.एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने फैमिली की जिम्मेदारी निभा ली उसके बाद सोचा कि अब सिविल सर्विसेज में जाकर देश की सेवा करूंगा.

UGC Protest, UGC Bill Controversy: अलंकार अग्निहोत्री की कहां कहां रही पोस्टिंग.
Alankar Agnihotri Posting Details: कहां कहां रही पोस्टिंग?
PCS पास करने के बाद अलंकार ने कई जिलों में काम किया.उन्होंने उन्नाव, बलरामपुर, एटा में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवा दी. वह लखनऊ में असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर भी रहे. आखिरी पोस्टिंग बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट (ADM) की थी.
क्यों दिया इस्तीफा: UGC का नया एक्ट और शंकराचार्य मामला
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें