INDA vs AUSA: श्रेयस अय्यर ने कानपुर के ग्रीन पार्क में ठोका धमाकेदार शतक, चुने गए मैन ऑफ द मैच
Last Updated:
Green Park Stadium Kanpur: भारत ‘ए’ के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ ग्रीन पार्क, कानपुर में शानदार शतक जड़कर टीम को 171 रनों की बड़ी जीत दिलाई. जानिए उनकी पारी की खास बातें और मैच का पूरा हाल.
Green Park Stadium Kanpur: ग्रीन पार्क स्टेडियम एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए लकी साबित हुआ है. यहां पर भारतीय बल्लेबाजों ने पहले रन बरसे तो बाद में भारतीय गेंदबाजों ने कंगारू को ढेर कर दिया. श्रेयस अय्यर को उनकी बेहतरीन पारी (110 रन) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्हें इसके लिए 50,000 का नकद इनाम भी मिला.
ग्रीन पार्क, कानपुर में खेले गए मुकाबले में भारत ‘ए’ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का मौका पाया. सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने 84 गेंदों में 101 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार अंदाज में खेलते हुए 83 गेंदों पर 110 रन बनाए और अपनी कप्तानी पारी से टीम को मजबूती दी.
मध्यक्रम का तूफानी योगदान
प्रियांश और अय्यर के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने तेजी से रन जोड़कर स्कोर को 400 के पार पहुंचाया. प्रभ सिमरन सिंह ने 53 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि रियान पराग ने सिर्फ 41 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी छोटे लेकिन तेज योगदान दिए और टीम का स्कोर 50 ओवर में 6 विकेट पर 413 तक पहुंच गया.
ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ 242 पर सिमटी
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ की टीम कभी भी मुकाबले में नहीं टिक सकी. उनकी तरफ से मैकेंजी हार्वी ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए वही बिल सदर लैंड ने 50 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके. नतीजतन पूरी टीम 33.1 ओवर में 242 रनों पर ढेर हो गई. भारत की ओर से निशांत सिंधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई ने 2 और अन्य गेंदबाजों ने भी लगातार विकेट झटके.
भारत ‘ए’ की बड़ी जीत
इस जीत के साथ भारत ‘ए’ ने वनडे सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल की है. कप्तान अय्यर के नेतृत्व में टीम का यह प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा, जिससे आने वाले मैचों में भारत की स्थिति और मजबूत हो गई है.

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें