India Post GDS Vacancy : डाक विभाग में 10वीं पास के लिए 21 हजार से अधिक वैकेंसी, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी

0
India Post GDS Vacancy : डाक विभाग में 10वीं पास के लिए 21 हजार से अधिक वैकेंसी, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी


Last Updated:

India Post GDS Vacancy : भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास के लिए 21 हजार से अधिक नौकरियां हैं. ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 के लिए नोटिफेशन जारी हो गया है. इस पद पर भर्ती बिना किसी परीक्षा के होगा.

India Post GDS Vacancy : ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदप 3 मार्च तक होगा.

India Post GDS Vacancy : भारतीय डाक में सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस है. डाक विभाग ने अपने 23 डाक सर्किलों में ग्रामीण डाक सेवक के 21 हजार 4 सौ 13 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हो गई है. ऑनलाइन आवेदन डाक विभाग की वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाकर 3 मार्च तक करना है.

भर्ती अधिसूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश सर्किल के लिए 3004 वैकेंसी है. जबकि बिहार के लिए 783, छत्तीसगढ़ में 638, मध्य प्रदेश में 1314 वैकेंसी है. ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस पद पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के तहत ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, डाक सेवक पद भरे जाएंगे.

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए उम्र सीमा

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आयु सीमा में एससी/एसटी को पांच साल और ओबीसी को तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी.

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन

ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा मैथ्स और अंग्रेजी विषयों के साथ पास होना चाहिए. जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए. इसके अलावा अभ्यर्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए और साइकिल भी चलानी आनी चाहिए.

ग्रामीण डाक सेवक की सैलरी

ब्रांच पोस्टमास्टर- 12000 रुपये से 29380 रुपये तक
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर-10 हजार रुपये से 24470 रुपये तक

ग्रामीण डाक सेवक पदों पर चयन प्रक्रिया

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसमें उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों को कोई वरीयता नहीं मिलेगी. अंतिम चयन 10वीं के अंकों के आधार पर ही किया जाएगा.

ग्रामीण डाक सेवक के लिए अप्लीकेशन फीस

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए अप्लीकेशन फीस जनरल और ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये है. अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए भी अप्लीकेशन फ्री है.

homecareer

डाक विभाग 21 हजार से अधिक वैकेंसी, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों