IP यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 24 नए कोर्स पढ़ने का मौका, जानें फीस, सीटें और आवेदन की तारीख

0
IP यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 24 नए कोर्स पढ़ने का मौका, जानें फीस, सीटें और आवेदन की तारीख


IP University Admission Session 2026-27: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) ने आज यूजी, पीजी और पीएचडी कोर्सेज के लिए तीन प्रवेश ब्रोशर जारी कर दिए हैं. यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है. विवि से जुड़े 130 से ज्यादा संबद्ध कॉलेजों और विश्वविद्यालय स्कूलों में इच्छुक उम्मीदवार स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं फीस से लेकर कोर्सेज, सीटें और आवदेन की तारीख के बारे में पूरी डिटेल..

बता दें कि जीजीएसआईपीयू में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू होने जा रही है. प्रवेश पुस्तिका के विमोचन के मौके पर मौजूद दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महेश वर्मा ने बताया कि विवि के 130 से अधिक संबद्ध संस्थानों में 43,000 से ज्यादा सीटें हैं. एआई, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, कानून, चिकित्सा और डिजाइन जैसे क्षेत्रों में 230 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं.

इस बार ये नए कोर्स हो रहे शुरू

जीजीएसआईपीयू के ब्रोशर जारी करते हुए.

डॉ. महेश वर्मा ने बताया कि इस वर्ष, विश्वविद्यालय कई नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है, जिनमें बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस), लेटरल एंट्री इन बी.एस. (पैकेजिंग टेक्नोलॉजी), एम.टेक. (रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), एम.ए. मास कम्युनिकेशन (वीकेंड प्रोग्राम), चयनित विषयों में अतिरिक्त वीकेंड कार्यक्रम, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ स्टडीज), बी.टेक. इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, बी.एससी. क्लिनिकल साइकोलॉजी, बी.टेक. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस), बी.टेक. (कंप्यूटर साइंस एंड बिजनेस सिस्टम्स), टीचर एजुकेशन और इनक्लूसिव एजुकेशन और बी.ए. बी.एड. (स्पेशल एंड इनक्लूसिव एजुकेशन – आईएसआईटीईपी) में कई विशेषज्ञता शामिल है.

– ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी)
– हियरिंग इम्पेयरमेंट (एचआई)
– इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी (आईडी)
– लर्निंग डिसेबिलिटी (एलडी)
– मल्टीपल डिसेबिलिटी (एमडी)
– विजुअल इम्पेयरमेंट (वीआई)

इस साल यूनिवर्सिटी में नौ नए संस्थान संबद्ध किए गए हैं. नरेला परिसर से तीन कार्यक्रम पहले से ही चलाए जा रहे हैं.नए परिसर के लिए कई नए कार्यक्रम पाइपलाइन में हैं.

कितनी होगा आवेदन शुल्क
पिछले साल की तरह आवेदन जमा करते समय एक बार का आवेदन शुल्क 2500 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसमें पंजीकरण और काउंसलिंग फीस दोनों शामिल हैं.

कैसे होगा दाखिला?
सीईटी के अलावा, कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे जेईई मेन, नीट, कैट, सीएमएटी, निमसेट, क्लैट और अधिक के आधार पर भी होगा. इसके अलावा कुछ स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए खाली सीटें कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से भरी जाएंगी. विश्वविद्यालय ने बीटेक कार्यक्रम में बची हुई सीटें भी सीयूईटी अंकों के माध्यम से भरने का निर्णय लिया है.

आईपीयू के पोर्टल पर लें जानकारी
उम्मीदवारों को व्यापक विवरण के लिए आधिकारिक प्रवेश ब्रोशर की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने की सलाह दी जाती है. ज्यादा जानकारी और आवेदन के लिए, उम्मीदवार आईपी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल ipu.ac.in पर जा सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों