IPS Story: यूपी का दबंग आईपीएस, जिसने खत्‍म किया था नक्‍सलियों का दबदबा, योगी ने बनाया था पुलिस कमिश्‍नर

0
IPS Story: यूपी का दबंग आईपीएस, जिसने खत्‍म किया था नक्‍सलियों का दबदबा, योगी ने बनाया था पुलिस कमिश्‍नर


Last Updated:

IPS Story, Who is IPS Aok Singh: आईएएस, आईपीएस बनने वाले तमाम अधिकारी कुछ ऐसा काम करते हैं, जिनकी हमेशा मिसाल दी जाती है. इन्‍हीं में से एक आईपीएस अधिकारी हैं आलोक सिंह. कभी नक्‍सलियों के छक्‍के छुड़ाने वाले अलोक सिंह इनदिनों एडीजी कानपुर हैं.आइए आपको बताते हैं उनके यूपीएससी पास करने से लेकर आईपीएस बनने तक की पूरी कहानी…

ख़बरें फटाफट

IPS Alok Singh biography, IPS Story, Who is IPS Aok Singh: आईपीएस आलोक सिंह कौन हैं?

Who is IPS Aok Singh: उत्तर प्रदेश पुलिस के चुनिंदा अफसरों में आलोक सिंह का नाम लिया जाता है.आलोक उन तमाम युवाओं के लिए मिसाल हैं जो संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या आईपीएस बनने का सपना देखते हैं. 1995 बैच के IPS अफसर आलोक सिंह मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले हैं. उनका जन्म 24 जनवरी 1967 को हुआ.यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक उनके पिता का नाम चंद्रपाल सिंह है. आलोक सिंह पढ़ाई-लिखाई में हमेशा अच्छे रहे. 12वीं के बाद आलोक सिंह ने साइंस में फिजिक्स और मैथ्स से बीएससी किया. फिर अर्थशास्त्र में एमए और मार्केटिंग-फाइनेंस में एमबीए की डिग्री ली. इटली और यूके की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से एडवांस्ड ट्रेनिंग भी की है. यही कारण है कि उन्‍हें नए IPS अफसरों को गाइड करने के लिए भी बुलाया जाता है.

IPS Alok Singh biography, IPS Story, Who is IPS Aok Singh, IPS Officer, Success Story, ALOK SINGH ADG Kanpur Zone, Noida's First Police Commissioner Alok Singh, ips ki kahani, alok singh ips, ips alok singh news, kanpur news, alok singh ips, upsc, upsc news, upsc sucess story, upsc ki kahani,
IPS Alok Singh biography, IPS Story, Who is IPS Aok Singh: आईपीएस आलोक सिंह की डिटेल्‍स.

IPS Alok Singh biography: नक्‍सलियों का किया था खात्‍मा

आलोक सिंह ने 2000 के दशक की शुरुआत में सोनभद्र में एक बड़ा काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन लीड किया. उस समय सोनभद्र नक्सलियों के दबदबे से त्रस्त था. PAC कैंप और पुलिस स्टेशनों पर नक्सलियों का कब्जा था. आलोक सिंह की लीडरशिप में 3 एरिया कमेटियों को खत्म कर दिया गया. लूटे गए हथियार बरामद किए गए. इस बहादुरी के लिए उन्हें 2002 में प्रेसिडेंट का पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री मिला.ये ऑपरेशन उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट था. मेरठ में एसएसपी रहते हुए एक ट्रिपल मर्डर केस हुआ था जिसकी जांच आलोक सिंह ने ही की थी. इस मामले में 16 साल बाद कोर्ट का फैसला आया जिसमें 10 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई.बताया जाता है कि दोषियों को सजा दिलवाने में आईपीएस आलोक सिंह की अहम भूमिका रही.

IPS Alok Singh biography, IPS Story, Who is IPS Aok Singh, IPS Officer, Success Story, ALOK SINGH ADG Kanpur Zone, Noida's First Police Commissioner Alok Singh, ips ki kahani, alok singh ips, ips alok singh news, kanpur news, alok singh ips, upsc, upsc news, upsc sucess story, upsc ki kahani,
IPS Alok Singh biography, IPS Story, Who is IPS Aok Singh: आलोक सिंह अभी कानपुर जोन के एडीजी हैं.

Noida’s First Police Commissioner Alok Singh: नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर: मॉडर्न पुलिसिंग की नींव

2020 में आलोक सिंह को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया.उस समय UP में नया कमिश्नरेट सिस्टम लागू हो रहा था. आलोक सिंह ने यहां मॉडर्न, रिस्पॉन्सिव और सिटिजन-ओरिएंटेड पुलिसिंग की नींव रखी. सहारनपुर में आतंकवाद के खिलाफ और कानपुर व आसपास क्रिमिनल गैंग्स पर बड़े ऑपरेशन लीड किए. फर्रुखाबाद-इटावा में ऑटो-लिफ्टर गैंग पकड़ा, औरैया, जालौन और कानपुर देहात में गुंडा-गैंगस्टर एक्ट के तहत 127 लोगों को गिरफ्तार कर करोड़ों की संपत्ति जब्त की.

ALOK SINGH ADG Kanpur Zone: अब कानपुर जोन के ADG

आलोक सिंह ने कई जिलों जैसे कौशांबी, बागपत, सोनभद्र, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, बिजनौर, कानपुर, मेरठ और बाराबंकी में कमांड की है. फिलहाल वे कानपुर जोन के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) हैं. उनका करियर 35 साल से ज्यादा का है.आलोक सिंह की कहानी बताती है कि कैसे पढ लिखकर बडा से बडा मुकाम भी हासिल किया सकता है.पद पर आने के बाद अपने काम से अपनी पहचान बनाई जा सकती है.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

homecareer

IPS Story: यूपी का दबंग आईपीएस, जिसने खत्‍म किया था नक्‍सलियों का दबदबा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों