Jee Main के रिजल्ट में लखनऊ के लड़कों का दबदबा, 18 बच्चों ने मार दी बाजी
Last Updated:
Jee Main Result: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली JEE मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा का रिजल्ट National Testing Agency ने जारी कर दिया है. इस बार देशभर के 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं. परीक्षा में 13.04 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए और कुल अटेंडेंस 96.26% दर्ज की गई.
जेईई मेन का रिजल्ट हुआ घोषित.
JEE Main Result: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली JEE मेन 2026 सत्र-1 परीक्षा का रिजल्ट National Testing Agency ने जारी कर दिया है. इस बार देशभर के 12 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं. परीक्षा में 13.04 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए और कुल अटेंडेंस 96.26% दर्ज की गई. लखनऊ के छात्र ओजस सिंघल ने 99.97 पर्सेंटाइल हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है. इसके अलावा Tejas Raj को 99.70 और यशस्व मिश्रा को 98.37 पर्सेंटाइल मिले हैं.
18 बच्चों का 99 पर्सेंटाइल स्कोर
शहर के सिटी मांटेसरी (CMS) के कुल 18 छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से ज्यादा स्कोर किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. NTA के अनुसार 100 पर्सेंटाइल पाने वालों में सबसे ज्यादा तीन छात्र राजस्थान से हैं. वहीं आंध्र प्रदेश से दो छात्र और दिल्ली, बिहार, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना से एक-एक छात्र शामिल हैं. खास बात यह है कि 100 पर्सेंटाइल पाने वाले सभी 12 टॉपर छात्र हैं. कोई छात्रा नहीं है। लड़कियों में आशि ग्रेवाल ने 99.996 पर्सेंटाइल के साथ टॉप किया है.
13 लाख बच्चे परीक्षा में हुए थे शामिल
अगर कुल परीक्षार्थियों की बात करें तो पहले सत्र में 13,04,653 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 8,55,085 लड़के और 4,49,568 लड़कियां थीं. सामान्य श्रेणी में 2,95,078 छात्र और 1,57,747 छात्राएं परीक्षा में बैठीं. आंकड़े बताते हैं कि लड़कियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और हर साल उनकी संख्या में इजाफा हो रहा है. रिजल्ट आने के बाद बच्चों के घरों में खुशी का माहौल है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें