Job Training: अमेठी में आरटी संस्थान बेरोजगार युवाओं को दे रहा फ्री में…
Last Updated:
Amethi: आरटी संस्थान बेरोजगार युवाओं को मुफ्त में एसी, फ्रिज रिपेयरिंग, टैली और कंप्यूटर की ट्रेनिंग दे रहा है. 10वीं या 12वीं पास युवा 18-35 साल की उम्र के बीच आवेदन कर सकते हैं.
job training
हाइलाइट्स
- अमेठी में आरटी संस्थान मुफ्त में एसी, फ्रिज रिपेयरिंग की ट्रेनिंग दे रहा है.
- 10वीं या 12वीं पास युवा 18-35 साल की उम्र के बीच आवेदन कर सकते हैं.
- ट्रेनिंग पूरी होने पर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.
अमेठी: बेरोजार युवाओं को खुद का काम शुरू करने में मदद करने के लिए एक पहल की जा रही है. आरटी संस्थान बच्चों को मुफ्त में ट्रेनिंग दे रहा है ताकि वो नए हुनर सीख सकें. इस ट्रेनिंग में बच्चों को एसी और फ्रिज रिपेयरिंग सिखाई जा रही है. इसके साथ ही उन्हें टैली और कंप्यूटर का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि भविष्य में वो खुद का काम शुरू कर सकें.
सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा
अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. अमेठी के गौरीगंज में विकास भवन के पास स्थित आरसीटी संस्थान में आपको हुनर सीखने का मौका मिलेगा. अभी यहां बच्चों को एसी और फ्रिज रिपेयरिंग सिखाई जा रही है जिससे उन्हें नौकरी मिलने में मदद हो रही है. ट्रेनिंग पूरी होने पर आपको एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. आप भी इस ट्रेनिंग में शामिल हो सकते हैं. इसके लिए आपको कोई फीस नहीं देनी होगी.
भविष्य में मिलेंगे रोजगार के अवसर
ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए आपकी उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी चाहिए. कोई भी लड़का या लड़की जो 18 से 35 साल का है, इस ट्रेनिंग के लिए अप्लाई कर सकता है. इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड, मार्कशीट और मोबाइल नंबर देना होगा. आवेदन करने के लिए आपको कोई पैसे नहीं देने होंगे. इस ट्रेनिंग में शामिल होकर आप भविष्य में अच्छी नौकरी पा सकते हैं. ट्रेनिंग ले रहे एक छात्र योगेश यादव ने बताया कि इससे उन्हें खुद का काम शुरू करने में मदद मिलेगी. इससे उनका भविष्य बेहतर होगा और वो अपनी जिंदगी अच्छे से जी पाएंगे.
उपयोगी है प्रशिक्षण
बच्चों को ट्रेनिंग देने वाले मास्टर ट्रेनर सुकुमार मौर्य ने कहा कि यह ट्रेनिंग बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है. इससे उन्हें भविष्य में नौकरी मिलने में आसानी होगी. बच्चे अपना काम शुरू कर पाएंगे और उनकी आमदनी बढ़ेगी.
Amethi,Lucknow,Uttar Pradesh
March 05, 2025, 13:28 IST