Kanpur Aqi update : कानपुर की हवा फिर ‘बहुत खराब’: प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा

0
Kanpur Aqi update : कानपुर की हवा फिर ‘बहुत खराब’: प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा


Last Updated:

Kanpur latest news : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है रविवार को शहर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 250 से 270 के बीच दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है. यह स्थिति खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस या हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक मानी जा रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है.

प्रदूषण

कानपुर: उत्‍तर प्रदेश में कानपुर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) क्षेत्र में आज AQI करीब 267 दर्ज किया गया, जो हवा में मौजूद सूक्ष्म धूलकणों (PM2.5 और PM10) की अधिकता को दर्शाता है. नेहरू नगर और कल्याणपुर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी हवा की गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में पाई गई, जहां AQI 240 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया. इसके विपरीत, पनकी और फजलगंज जैसे औद्योगिक लेकिन खुले इलाकों में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम रहा, यहां AQI 180 से 200 के बीच रहा, जो “मध्यम” श्रेणी में आता है. इससे साफ होता है कि शहर के अंदरूनी और औद्योगिक हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.

प्रदूषण के प्रमुख कारण: धूल, धुआं और वाहन

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दी की शुरुआत में तापमान गिरने और हवा की गति कम होने से प्रदूषक जमीन के पास ही फंस जाते हैं. ऊपर की ओर हवा का प्रवाह कम होने के कारण धूल और धुआं फैल नहीं पाता.
कानपुर में औद्योगिक इकाइयों से निकलता धुआं, वाहनों का उत्सर्जन और निर्माण स्थलों से उड़ती धूल मिलकर प्रदूषण को और बढ़ा रही है. यही वजह है कि सुबह और शाम के समय शहर के कई हिस्सों में धुंध और धुएं की परत नजर आ रही है.

स्वास्थ्य पर खतरा: डॉक्टरों की चेतावनी

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी हवा में सांस लेने से खांसी, गले में खराश, आंखों में जलन, और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं. जिन लोगों को पहले से अस्थमा, एलर्जी या हृदय रोग हैं, उन्हें आज के दिन घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है. विशेषज्ञों ने लोगों से N95 मास्क पहनने, वाहनों का कम उपयोग करने और घर के अंदर पौधे लगाने की अपील की है. सुबह के समय जॉगिंग या एक्सरसाइज करने वालों को फिलहाल घर के भीतर हल्की गतिविधियां करने की सलाह दी गई है.

सरकारी कदम और सुधार की उम्मीद

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई है. सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि धूल न उड़े, वहीं ट्रैफिक पुलिस को वाहनों के प्रदूषण की जांच के निर्देश दिए गए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हवा की दिशा बदली या हल्की बारिश हुई, तो प्रदूषण के स्तर में कुछ हद तक सुधार संभव है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कानपुर की हवा फिर ‘बहुत खराब’: प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य पर खतरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *