Kanpur News:धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, CM-GRID सड़क परियोजनाओं में मैनपावर बढ़ाने के दिए निर्देश!

0
Kanpur News:धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, CM-GRID सड़क परियोजनाओं में मैनपावर बढ़ाने के दिए निर्देश!


Last Updated:

Kanpur News: कानपुर महानगर में कई प्रमुख सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी गति और जगह-जगह खुदाई के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने CM-GRID योजना के तहत तितली चौराहा परियोजना स्थल का निरीक्षण किया और मैनपावर की कमी पर संबंधित एजेंसी को चेतावनी दी. उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गति बढ़ाने के लिए अलग-अलग टीम लगाई जाए और डीपीआर के अनुसार चरणबद्ध तरीके से काम किया जाए.

ख़बरें फटाफट

 कानपुर. कानपुर महानगर में इन दिनों कई प्रमुख सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे जगह-जगह खुदाई और खराब रास्तों के कारण आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. लगातार शिकायतें जिला प्रशासन तक पहुंच रही थी कि कई इलाकों में सड़कें लंबे समय से खुदी पड़ी हैं और कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है. इसी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (CM-GRID) के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण नगर तितली चौराहा स्थित परियोजना स्थल पर किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की धीमी गति देख कर नाराजगी जताई.

मैनपावर की कमी पर एजेंसी को चेतावनी, मल्टीपल टीम लगाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने पाया कि निर्माण कार्य संतोषजनक गति से नहीं चल रहा है, उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित निर्माण एजेंसी ने पर्याप्त मैनपावर नहीं लगाया है, जिसकी वजह से कार्य प्रभावित हो रहा है. इसके मद्देनज़र उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए और कार्य की गति तुरंत बढ़ाई जाए. साथ ही उन्होंने अलग-अलग कार्यों जैसे एचडीपी, एफसी और फिनिशिंग के लिए अलग-अलग टीम लगाने के निर्देश दिए, ताकि एक साथ कई स्थानों पर तेजी से कार्य किया जा सके.

CM-GRID योजना की जानकारी

कानपुर में CM-GRID योजना के तहत कुल 13 परियोजनाएं संचालित और प्रस्तावित हैं, जिन्हें तीन फेज में बांटा गया है.

पहले फेज में 5 परियोजनाएं हैं, जिनकी कुल लंबाई 16.66 किलोमीटर और लागत लगभग 150 करोड़ रुपये है।
दूसरे फेज में 5 परियोजनाएं हैं, जिनकी कुल लंबाई 10.55 किलोमीटर और लागत लगभग 170 करोड़ रुपये है।
तीसरे फेज की 3 परियोजनाओं का काम अभी शुरू नहीं हुआ है।
पहले फेज का कार्य जून 2025 में शुरू हुआ था और इसे 25 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाना है।

डीपीआर के अनुसार काम करने और रोजाना निगरानी के आदेश

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के अनुसार ही किया जाए. उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता से कहा कि अब तक हुए कार्य और शेष कार्यों की फेज-वाइज प्रगति का पूरा चार्ट तैयार कर प्रस्तुत किया जाए. उन्होंने परियोजना की नियमित समीक्षा करने और योजना के अनुसार कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए. साथ ही कहा कि जहां काम चल रहा है, वहां उसी हिस्से को व्यवस्थित और कवर करते हुए आगे बढ़ाया जाए, ताकि पूरे शहर में एक साथ खुदाई न हो और लोगों को यातायात में दिक्कत कम हो. चरणबद्ध तरीके से कार्य करने पर खास जोर दिया गया. जिलाधिकारी ने बताया कि नगर आयुक्त भी परियोजना की समीक्षा कर चुके हैं और मैनपावर बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि CM-GRID की सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करना बेहद जरूरी है. इसके लिए रोजाना निगरानी और सुपरविजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण की गुणवत्ता बनी रहे और जल्द ही कानपुर के लोगों को बेहतर और सुरक्षित सड़कें मिल सकें.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

कानपुर में सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति पर भड़के जिलाधिकारी, दिए निर्देश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *