Kanpur News: छ्ठ पूजा पर कानपुर से चलेंगी 100 अतिरिक्त बसें, नोट करें रूट

0
Kanpur News: छ्ठ पूजा पर कानपुर से चलेंगी 100 अतिरिक्त बसें, नोट करें रूट


Last Updated:

Kanpur Chhath Puja Buses: आरएम महेश कुमार ने जानकारी दी है कि कानपुर रीजन की अतिरिक्त बसों का यह संचालन 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा. छ्ठ पूजा के लिए पूर्वांचल के रूटों पर विशेष ध्यान दिया गया है.

यूपी रोडवेज

कानपुर: देश भर में छठ महापर्व भी धूमधाम के साथ मनाया जाता है. पूर्वांचल में यह सबसे बड़े महापर्व के रूप में मनाया जाता है, जिसको देखते हुए लोगों को यह पाव बनाने के लिए अपने घर पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज ने भी अपनी कमर कस ली है. लोग सकुशल और किसी समस्या के अपने घर पहुंच सके इसके लिए विशेष रूप से कई अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी कानपुर से भी की गई है. छठ महापर्व को भी देखते हुए कानपुर से 100 से अधिक बसे चलाई जाएंगी जो लोगों को उनके मंजिल तक पहुंचाएगी.

कानपुर से दिल्ली और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. इस बार छ्ठ पूजा के मौके पर परिवहन निगम ने इन दोनों रूटों पर 100 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है. यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो.

यात्रियों की सुविधा के लिए कर्मचारियों की तैनाती

परिवहन निगम ने सिर्फ बसें ही नहीं बढ़ाई हैं, बल्कि यात्रियों की मदद के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी तैनाती की है. दिल्ली और गोरखपुर, दोनों जगहों पर पांच-पांच अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया है. ये कर्मचारी यात्रियों को सही जानकारी देंगे और उनकी यात्रा को आरामदायक बनाने में मदद करेंगे. इस पहल से उम्मीद है कि यात्रियों को भीड़भाड़ और असुविधा से मुक्ति मिलेगी.

आरएम महेश कुमार ने बताया कि झकरकटी बस अड्डे पर इन बसों को रिजर्व में खड़ा कर दिया गया है और मांग बढ़ते ही इन्हें रूट पर चलाया जाएगा.

अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त बसें

केवल दिल्ली और गोरखपुर ही नहीं, बल्कि परिवहन निगम कानपुर क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चला रहा है. आरएम महेश कुमार ने जानकारी दी है कि कानपुर रीजन की अतिरिक्त बसों का यह संचालन 30 अक्टूबर तक जारी रहेगा. छ्ठ पूजा के लिए पूर्वांचल के रूटों पर विशेष ध्यान दिया गया है.

इसके अलावा, लखनऊ, रायबरेली, झांसी और हरदोई जैसे रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं. यह व्यवस्था सुनिश्चित करेगी कि दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोग भी आसानी से अपने घर पहुंच सकें और त्योहार मना सकें. यह कदम परिवहन निगम द्वारा यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, जिससे छ्ठ पूजा के दौरान लाखों लोगों को फायदा होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Kanpur News: छ्ठ पूजा पर कानपुर से चलेंगी 100 अतिरिक्त बसें, नोट करें रूट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *