Kanpur News : कानपुर को जाम से मिलेगी राहत, हरियाली और रोशनी से निखरेगा शहर, जानें क्‍या होंगे बदलाव

0
Kanpur News : कानपुर को जाम से मिलेगी राहत, हरियाली और रोशनी से निखरेगा शहर, जानें क्‍या होंगे बदलाव


Last Updated:

Kanpur Good News : दीपावली के बाद कानपुरवासियों के लिए खुशखबरी आई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद रमेश अवस्थी के प्रस्ताव पर शहर की छह प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को मंजूरी दे दी है. 80 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी, हरियाली बढ़ेगी और शहर की सुंदरता में नया निखार आएगा.

सड़क

कानपुर. यूपी के कानपुर वासियों के लिए दीपावली के बाद एक खुशखबरी आई है. शहर की छह प्रमुख सड़कों को अब चौड़ा और सुंदर बनाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सांसद रमेश अवस्थी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होंगे. लोक निर्माण विभाग (PWD) इन सभी मार्गों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम कराएगा.प्रस्ताव पास होने के बाद अब विभाग को बजट की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.
जाम से मिलेगी राहत, सड़कों पर दिखेगी हरियाली और रोशनी
कानपुर शहर में लंबे समय से जाम एक बड़ी समस्या बनी हुई है. रोजाना लाखों लोग घंटों ट्रैफिक में फंसे रहते हैं. लेकिन अब इन छह प्रमुख मार्गों के चौड़ा होने के बाद शहर में यातायात सुगम हो जाएगा. सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि सड़कों के दोनों ओर सुंदर पेड़ लगाए जाएंगे जिससे हरियाली बढ़ेगी और प्रदूषण भी घटेगा. साथ ही, रात के समय रंगीन लाइटों से पूरा मार्ग जगमगा उठेगा. इससे न केवल यात्रा आसान होगी बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि कानपुर की 50 लाख की आबादी के लिए यह दीपावली का बड़ा तोहफा है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी और शहर का विकास भी दिखेगा.
उत्तर-दक्षिण सफर होगा आसान, सरकारी दफ्तरों तक पहुंचने में आसानी
कानपुर शहर का सबसे व्यस्त मार्ग उत्तर से दक्षिण की ओर जाने वाला है. रोजाना लाखों लोग दक्षिणी इलाकों से कोर्ट, डीएम ऑफिस, नगर निगम और अन्य सरकारी दफ्तरों की तरफ आते हैं. सड़कों के संकरे होने के कारण इन रास्तों पर रोज जाम लगता है. अब इन मार्गों के चौड़ा होने से यह समस्या लगभग खत्म हो जाएगी. विजयनगर, किदवई नगर, जूही और घंटाघर जैसे इलाकों में ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा रहता है, वहीं इन जगहों के सुधार से लोगों को आने-जाने में बहुत आसानी होगी.
इन छह मार्गों पर होगा चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कानपुर को जाम से मिलेगी राहत, हरियाली और रोशनी से निखरेगा शहर, जानें क्‍या हों



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *