Kanpur News: जेल में भी पीछा नहीं छोड़ रहीं मुश्किलें, भू-माफिया गजेंद्र सिंह पर ठगी का एक और मुकदमा दर्ज
Last Updated:
कानपुर: जेल में बंद भू-माफिया गजेंद्र सिंह की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने गजेंद्र पर फ्लैट दिलाने के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित शिक्षक का कहना है कि भरोसे में लेकर उनसे रकम हड़प ली गई, लेकिन न फ्लैट मिला और न ही पैसे वापस हुए.
गौरतलब है कि ऑपरेशन महाकाल के तहत अब तक गजेंद्र सिंह के खिलाफ रावतपुर थाने में 15 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं. पुलिस ने उसे 20 सितंबर को गंगा बैराज से गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल में रहने के बावजूद उसके खिलाफ लगातार नए-नए मामले सामने आ रहे हैं, जिससे साफ है कि गजेंद्र की मुश्किलें फिलहाल कम होने वाली नहीं हैं.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें