Kartik Purnima 2025 Live: कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा यूपी में सैलाब, गंगा घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालु कर रहे स्नान

0
Kartik Purnima 2025 Live: कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा यूपी में सैलाब, गंगा घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालु कर रहे स्नान


Last Updated:

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा का पर्व आज देशभर में मनाया जा रहा है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करते हैं. मान्यता है कि आज के दिन अगर कोई भी श्रद्धालु गंगा स्नान करता है तो उसके सारे पाप खत्म हो जाते हैं.

कार्तिक पूर्णिमा 2025.

Ballia News: गंगा तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब, बलिया में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से

बलिया में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा. लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंचकर मां गंगा और सूर्य देव को नमन करते हुए पवित्र जल में डुबकी लगाई. श्रद्धालुओं ने परिवार सहित जनपद में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. देर शाम गंगा आरती और भजन-कीर्तन के बीच स्नान का क्रम शुरू हुआ, जिसमें पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. घाटों पर एसडीआरएफ की टीम, 50 नावें और प्रत्येक नाव पर दो वॉलंटियर तैनात किए गए हैं. पुलिस ने घाटों और शहर को सुरक्षा के घेरे में बदल दिया है, जहां करीब 1200 पुलिसकर्मी निगरानी में जुटे हैं. महिला श्रद्धालुओं के लिए महिला पुलिस, एंटी रोमियो स्क्वॉड, चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है. डीएम, एसपी, सीडीओ सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी स्वयं घाटों पर भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखते हुए स्नान कर सुरक्षित घर लौटने की अपील की है.

Kashi News: ब्रह्म मुहूर्त पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर लगाई डुबकी
वाराणसी:
यूपी के वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचकर पवित्र गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. काशी में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है और मान्यता है कि इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से सभी पाप धुल जाते हैं.

Unnao News:50 हजार से अधिक श्रद्धालु लगा चुके पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी
उन्नाव में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी. अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. शुक्लागंज गंगाघाट सहित बांगरमऊ, परियर और बक्सर घाटों पर भक्तों का तांता लगा है. स्नान को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है. एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज और सीओ सिटी दीपक यादव खुद घाटों पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं. घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल, गोताखोर और नावें तैनात की गई हैं, वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाइट, साफ-सफाई और महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा यूपी में सैलाव, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *